जरूरी बात: नए साल में नया बदलाव, WhatsApp चैट बैकअप के लिए अब देने होंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jan 2024 01:39 PM IST
सार

WhatsApp जल्द ही स्टोरेज के लिए गूगल ड्राइव के साथ मिलने वाली स्टोरेज का इस्तेमाल शुरू करने वाला है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 से ही हो गई है और जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। व्हाट्सएप इस पॉलिसी को लागू करने से 30 दिन पहले सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट करेगा।

विज्ञापन
WhatsApp chat backup will start counting towards Google Drive storage space in 2024
whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    नए साल में कई सारे नए बदलाव होने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक बदलाव दुनिया के सबसे बड़े मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में होने जा रहा है। आमतौर पर WhatsApp चैट बैकअप के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ते हैं लेकिन अब आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे। WhatsApp जल्द ही स्टोरेज के लिए गूगल ड्राइव के साथ मिलने वाली स्टोरेज का इस्तेमाल शुरू करने वाला है। इसकी शुरुआत दिसंबर 2023 से ही हो गई है और जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा। व्हाट्सएप इस पॉलिसी को लागू करने से 30 दिन पहले सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट करेगा।

    WhatsApp एंड्रॉयड का चैट बैकअप अब गूगल ड्राइव की स्टोरेज में ही शामिल होगा यानी महज 15 जीबी मे ही आपको WhatsApp चैट का बैकअप लेना होगा और जीमेल, गूगल ड्राइव आदि के डाटा को सेव करना होगा। इससे अधिक की स्टोरेज के लिए पैसे खर्च करने होंगे। बता दें कि iOS डिवाइस में चैट बैकअप के लिए महज 5 जीबी ही फ्री स्टोरेज मिलती है। इससे अधिक की स्टोरेज के लिए पैसे लगते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल अकाउंट के साथ मिलती है 15GB की स्टोरेज

    whatsapp chat backup
    whatsapp chat backup - फोटो : अमर उजाला

    Google अपने अकाउंट यूजर्स को कुल 15 जीबी फ्री क्लाउड स्टोरेज देता है जिनका इस्तेमाल यूजर्स जीमेल, गूगल फोटोज और अन्य फाइल के लिए करते हैं। यदि आप WhatsApp के एंड्रॉयड यूजर हैं और आपके कोटे की 15 जीबी स्टोरेज खत्म होने के बाद चैट बैकअप के लिए आपको Google One का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जो कि एक शुल्क आधारित सब्सक्रिप्शन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें