Tiktok Ban: फेसबुक भारत में जल्द लॉन्च कर सकता है Collab

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Jun 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tiktok and 59 Chinese apps banned in India: Facebook may launch its collab app
collab - फोटो : facebook

    भारत में 59 चाइनीज एप पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि खबर लिखे जाने तक ये सभी एप्स फिलहाल एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद थे। इन एप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद कई सारे सवाल भी हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। उदाहरण के तौर पर टिकटॉक के यूजर्स के वीडियोज का क्या होगा जिनके व्यूज लाखों में हैं। चाइनीज एप्स के बैन होने के बाद भारतीय एप्स और गैर-चाइनीज एप्स की मांग बढ़ेगी।

    फेसबुक ने इसी साल मई में कोलाब (Collab) नाम से एक एप लॉन्च किया है जो कि टिकटॉक की बराबरी कर सकता है। फेसबुक की नजर काफी पहले से शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक पर है, जिसके मुकाबले में फेसबुक ने अपना शॉर्ट वीडियो एप कोलाब (Collab) लॉन्च किया है, हालांकि यह एप फिलहाल सिर्फ आईओएस यूजर्स के लिए इनवाइट के जरिए अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है। भारत में टिकटॉक पर बैन का फायदा फेसबुक को हो सकता है और इस फायदे के लिए कंपनी कोलाब एप को जल्द-से-जल्द भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि फेसबुक इस मौके को हाथ से जाने नहीं देगी।

    विज्ञापन

    फेसबुक के कोलाब एप के फीचर्स की बात करें तो आप इस एप के जरिए शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं। वीडियो में आप मनमुताबिक म्यूजिक भी डाल सकते हैं। आप किसी गाने पर तीन हिस्से में वीडियो बना सकते हैं। अन्य दो हिस्सों के लिए आप अपने दो दोस्तों को इनवाइट कर सकते हैं। कोलाब के करीब सभी फीचर्स टिकटॉक जैसे ही हैं। आपके द्वारा पोस्ट किए गए किसी वीडियो का इस्तेमाल करते हुए कोई अन्य यूजर भी अपना वीडियो बना सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर आप किसी वीडियो में गाना गा सकते हैं, आपका दोस्त गिटार बजा सकता है और तीसरा दोस्त म्यूजिक दे सकता है। कोलाब एप का नाम कोलेबरेशन से लिया गया है, जिसका मतलब सहयोग/साझेदारी होता है।

    कोलाब पर बनाए गए वीडियोज को यूजर्स सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं, हालांकि इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे अन्य प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करने से पहले उसे कोलाब पर शेयर करना होगा। इसके अलावा एप में save to camera roll का फीचर भी नहीं है जिसका मतलब यह है कि आप वीडियो को फोन में सेव नहीं कर सकते।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें