पहले 52 चीनी एप्स को लेकर खुफियां एजेंसियों ने जारी किया था अलर्ट, अब 59 पर लगा बैन

लद्दाख के गलवां घाटी में बढ़ी तनातनी के बाद बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा फैसला लिया। देश में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय टिककॉक समेत 59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
चाइनीज एप के साथ प्राइवेसी को लेकर हमेशा से बवाल होता रहा है। भारत से लेकर अमेरिका तक की खुफियां एजेंसियां समय-समय पर लोगों को चाइनीज एप्स को लेकर आगाह करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत सरकार को 52 चाइनीज मोबाइल एप्स को ब्लॉक करने और लोगों को इस्तेमाल ना करने को कहा था।
चाइनीज एप के साथ प्राइवेसी को लेकर हमेशा से बवाल होता रहा है। भारत से लेकर अमेरिका तक की खुफियां एजेंसियां समय-समय पर लोगों को चाइनीज एप्स को लेकर आगाह करती रहती हैं। अब भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत सरकार को 52 चाइनीज मोबाइल एप्स को ब्लॉक करने और लोगों को इस्तेमाल ना करने को कहा है।
सरकार ने इन 52 एप्स को लेकर जारी किया था एलर्ट

TikTok, Vault-Hide, Vigo Video, Bigo Live, Weibo, WeChat, SHAREit, UC News, UC Browser, BeautyPlus, Xender, ClubFactory, Helo, LIKE, Kwai, ROMWE, SHEIN, NewsCanine, Photo Wonder, APUS Browser, VivaVideo- QU Video Inc, Perfect Corp, CM Browser, Virus Cleaner (Hi Security Lab), Mi Community, DU recorder, YouCam Makeup, Mi Store, 360 Security, DU Battery Saver, DU Browser, DU Cleaner, DU Privacy, Clean Master – Cheetah, CacheClear DU apps studio, Baidu Translate, Baidu Map, Wonder Camera, ES File Explorer, QQ International, QQ Launcher, QQ Security Centre, QQ Player, QQ Music, QQ Mail, QQ NewsFeed, WeSync, SelfieCity, Clash of Kings, Mail Master, Mi Video call-Xiaomi, Parallel Space
इन 59 एप्स पर लगाया गया प्रतिबंध

टिकटॉक- TikTok, शेयरइट- Shareit, कवाई- Kwai, यूसी ब्राउजर- UC Browser, बायडू मैप- Baidu map, शेन- Shein, क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings, डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver, हेलो- Helo, लाइकी- Likee, यूकैम मेकअप- YouCam makeup, एमआई कम्युनिटी- Mi Community, सीएम ब्राउजर- CM Browers, वायरस क्लिनर- Virus Cleaner, आपुस ब्राउजर- APUS Browser, रोमवी- ROMWE, क्लब फैक्ट्री- Club Factory, न्यूजडॉग- Newsdog, ब्यूटी प्लस- Beutry Plus, वीचैट- WeChat, यूसी न्यूज- UC News, क्यूक्यू मेल- QQ Mail, वीबो- Weibo, जेंडर- Xender, क्यूक्यू म्यूजिक- QQ Music, क्यूक्यू न्यूज फीड- QQ Newsfeed, बिगो लाइव- Bigo Live, सेल्फीसिटी- SelfieCity, मेल मास्टर- Mail Master, पैरलल स्पेस- Parallel Space, एमआई वीडियो कॉल- Mi Video Call–Xiaomi, वीसिंक- WeSync, ईएस फाइल एक्सप्लोरर- ES File Explorer, वीवा वीडियो- Viva Video–QU Video Inc, मीतू- Meitu, वीगो वीडियो- Vigo Video, न्यू वीडियो स्टेटस- New Video Status, डीयू रिकॉर्डर- DU Recorder, वॉल्ट हाइड- Vault- Hide, कैशे क्लिनर- Cache Cleaner-DU App studio, डीयू क्लिनर- DU Cleaner, डीयू ब्राउजर- DU Browser, हगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स- Hago Play With New Friends, कैम स्कैनर- Cam Scanner, क्लिन मास्टर- Clean Master– Cheetah Mobile, वंडर कैमरा- Wonder Camera, फोटो वंडर- Photo wonder, वी मीट- We Meet, स्वीट सेल्फी- Sweet Selfie, बायडू ट्रांसलेट- Baidu Translate, वीमैट- Vmate, क्यूक्यू इंटरनेशनल- QQ International, क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर- QQ Security Center, क्यूक्यू लॉन्चर- QQ Launcher, यू-वीडियो- U Video, वी फ्लाई स्टेटस वीडियो- V fly Status Video, मोबाइल लिजेंड्स- Mobile Legends, डीयू प्राइवेसी- DU Privacy
चीन तक पहुंच रहा था भारतीय डाटा

इन एप्स के जरिए भारतीय मोबाइल यूजर्स की निजी जानकारियां चीन में मौजूद सर्वर पर जा रही थी। सरकार को एजेंसियों ने जिन एप्स की लिस्ट की भेजी थी उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, शॉर्ट-वीडियो एप टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, जेंडर, शेयरइट और क्लीन-मास्टर जैसे एप्स के नाम थे। प्रत्येक मोबाइल एप से जुड़े मापदंडों और जोखिमों को बारिकी से जांच किया जा रहा है।
बता दें कि इसी साल अप्रैल में गृह मंत्रालय ने जूम की प्राइवेसी को लेकर आगाह किया था। जूम वीडियो कॉलिंग एप पर रोक लगाने वाला केवल भारत ही नहीं है। भारत से पहले अमेरिका जैसे देशों में भी जूम पर प्रतिबंध लग चुका है। टेस्ला और फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को जूम इस्तेमाल करने से मना किया था। ताइवान ने भी जूम के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे इनपुट थे कि कई Android और IOS एप, या तो चीनी डेवलपर्स द्वारा तैयार किए गए थे या चीनी लिंक वाली कंपनियों द्वारा लॉन्च किए गए थे, जिनमें स्पाइवेयर या अन्य मैलवेयर के रूप में उपयोग करने की क्षमता थी।
- Chinese Apps Banned In India: सरकार ने इन 59 चाइनीज एप पर लगाया प्रतिबंध, देखें पूरी लिस्ट
- Tiktok के लिए मुसीबत बन सकता है भारत का यह एप, 25 लाख पहुंचा डाउनलोड
- ट्रूकॉलर से लेकर पबजी तक, ये 53 एप चुरा सकते हैं आपका डाटा, यहां देखें पूरी लिस्ट
- TikTok सालों से कर रहा था लाखों यूजर्स की जासूसी, Apple के एक अपडेट के बाद खुली पोल