यूरेका फोर्ब्स ने एक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च किया एक्वागार्ड मार्वेल

भारत की प्रमुख हेल्थ तथा हाईजीन कंपनी, यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड और एक्वागार्ड के निर्माता ने नया एक्वागार्ड मार्वेल को लॉन्च किया जो कि अमेजन पर उपलब्ध है। इस प्रोडक्ट में आरओ+यूवी ई-बॉयलिंग+टेस्ट एडजेस्टर और एक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी ने आयुर्वेद को ध्यान में रखकर इस प्रोडक्ट को तैयार किया है।
बता दें कि आयुर्वेद में कहा गया है कि तांबा के बर्तन रखा पानी पीना लोगों की सेहत के लिए सेहतमंद होता है। तांबे की खूबियों वाला शुद्ध तथा सेहतमंद पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। एक्वागार्ड मार्वेल में 7-स्टेज प्यूरिफिकेशन है। एक्वागार्ड मार्वेल की डिजाइन काउंटरटॉप और वॉल माउंट के हिसाब से बनाई गई है। यह मैटेलिक कॉपर फिनिश में उपलब्ध है। एक्वागार्ड मार्वेल की कीमत 15,392 रुपये है।
इस साझेदारी के बारे में बताते हुए यूरेका फोर्ब्स के चीफ ट्रांसफॉर्मेशन ऑफिसर और मार्केटिंग हेड शशांक सिंहा ने कहा, 'पूरा देश एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है, ऐसे में अभी भी सुरक्षित तथा स्वच्छ पीने का पानी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। वॉटर प्यूरीफिकेशन के बिजनेस में अग्रणी, यूरेका फोर्ब्स भारत में पानी के स्रोतों को बेहतर जानता है और पिछले कई सालों से सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराने में आगे रहा है। अमेजन के साथ, इस सहयोग के माध्यम से यूरेका फोर्ब्स का लक्ष्य है कि वह अपने पेटेंट किये गये एक्टिव कॉपर टेक्नोलॉजी के साथ व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाए।'
वहीं शालिनी पुचलपल्ली, डायरेक्टर, कैटेगरी मैनेजमेंट, अमेजन इंडिया ने कहा, 'हमें यूरेका फोर्ब्स के साथ जुड़ने और ग्राहकों को अमेजन इंडिया पर एक्वागार्ड मार्वेल उपलब्ध कराने पर खुशी का अनुभव हो रहा है। एक्वागार्ड एक जाना-माना नाम है और देशभर में जब भी वॉटर प्यूरीफिकेशन की बात आती है तो यह ब्रांड ग्राहकों की पहली पसंद है।'