अलर्ट: यूनियन बैंक के नाम पर चल रहा बड़ा स्कैम, खाली हो सकता है अकाउंट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
यूनियन बैंक के नाम से चल रहे एक व्हाट्सएप अकाउंट से होती है और फिर यूजर्स को एक वेब लिंक भेजा जाता है जिसमें एपीके फाइल के रूप में यूनियन बैंक का फर्जी एप रहता है।

विस्तार
स्कैम किसी भी तरीके से किसी के भी साथ किसी भी दिन और किसी भी वक्त हो सकता है। भारत में स्कैम के लिए किसी मुहूर्त की जरूरत नहीं है। हजारों तरीके से भारत में स्कैम किए जा रहे हैं। लोन स्कैम, कॉल फॉरवर्ड स्कैम, इंवेस्टमेंट स्कैम ना जानें देश में हर रोज कितने तरह के स्कैम हो रहे हैं। इसी बीच एक नया स्कैम बैंक के नाम पर सामने आया है। इसके बारे में साइबर दोस्त ने जानकारी दी है जो कि गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है।
साइबर दोस्त ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा है कि यूनियन बैंक के नाम पर एक मैलवेयर एप को लोगों के फोन में इंस्टॉल किया जा रहा है। इसकी शुरुआत यूनियन बैंक के नाम से चल रहे एक व्हाट्सएप अकाउंट से होती है और फिर यूजर्स को एक वेब लिंक भेजा जाता है जिसमें एपीके फाइल के रूप में यूनियन बैंक का फर्जी एप रहता है।
एपीके फाइल का नाम यूनियन रिवॉर्ड्स है। साइबर दोस्त ने कहा है कि बैंक की तरह से इस तरह का एप जारी नहीं किया गया है। ऐसे लोगों से आग्रह है कि वे इस तरह के ऑफर, व्हाट्सएप नंबर और एप से दूर रहें। इस एप को आपके फोन में इंस्टॉल करके आपके बैंक अकाउंट का एक्सेस लिया जा सकता है और खाता को खाली भी किया जा सकता है।
- Dial Scam: यह स्कैम नहीं, महा-स्कैम है, ये तीन डिजिट डायल करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
- China: एपल ने एप स्टोर से हटाए व्हाट्सएप और थ्रेड एप, चीनी सरकार ने दिया था आदेश
- Meta AI: मेटा ने लॉन्च किया अपना सबसे पावरफुल एआई टूल Llama 3, जानें इसके बारे में
- Google Messages: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, टेंशन में आ गए मार्क जकरबर्ग