घरेलू कंपनी Shinco ने एक साथ लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी, अमेजन प्राइम डे में सेल शुरू

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Aug 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Shinco announces the launch of 3 New Smart TV during this Amazon Prime Day Sale 2020 6th August 2020
Shinco smart tv - फोटो : amarujala

    घरेलू कंपनी शिंको (Shinco) ने भारत में एक साथ तीन नए स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। तीनों टीवी का निर्माण कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में हुआ है। शिंको के इन तीनों नए टीवी की बिक्री अमेजन प्राइम डे सेल में हो रही है। शिंको ने SO43AS (43” FHD), SO50QBT (49” 4K) और SO55QBT ( 55” 4K) मॉडल पेश किए हैं।

    खासियतों की बात करें तो इन टीवी में ब्लूटूथ, dbx-tv ऑडियो और इन-बिल्ट स्टेरियो बॉक्स स्पीकर है। इन टीवी की शुरुआती कीमत 16,699 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 43 इंच का फुल एचडी टीवी मिलेगा, जबकि 49 इंच वाले 4K टीवी की कीमत 24,250 रुपये और 55 इंच वाले 4K की कीमत 28,299 रुपये है।

    विज्ञापन

    इस टीवी में A+ ग्रेड का पैनल है। इसके अलावा इसमें क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 यूएसबी पोर्ट, 3 HDMI पोर्ट, A-53 क्वॉड कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ वाई-फाई का भी सपोर्ट है। टीवी में एंड्रॉयड 8.0 है जिसके साथ UNIWALL-UI भी मिलेगा। टीवी में Disney+Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot, Sun NXT, Jio Cinema, Eros Now, Hungama Play, Alt Balaji जैसे कई सारे एप्स का सपोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए टीवी में 20वॉट का स्पीकर है। टीवी में ई-शेयर का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें भी A+ ग्रेड का पैनल मिलेगा। इसके अलावा इसमें भी क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी, एचडीआर और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट है। टीवी में A-55 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 9.0 दिया गया है। इसमें Disney+Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot ,Sun NXT, Jio Cinema, Eros Now, Hungama Play, Alt Balaji जैसे कई सारे एप्स का सपोर्ट मिलेगा। इस मॉडल में भी 20 वॉट का स्पीकर है।

    इस टीवी में भी A+ ग्रेड का पैनल है और इसकी रिजॉल्यूशन 3840*2160 पिक्सल है। इसमें क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी और 1.07 बिलियन कलर का सपोर्ट है। इसमें एचडीआर। टीवी में A-55 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। इसमें एंड्रॉयड 9.0 दिया गया है। इसमें Disney+Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot ,Sun NXT, Jio Cinema, Eros Now, Hungama Play, Alt Balaji जैसे कई सारे एप्स का सपोर्ट मिलेगा। इस मॉडल में भी 20 वॉट का स्पीकर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें