PUBG गेम के चक्कर में पिताजी के खाते से गायब कर दिए 16 लाख रुपये

भारत सरकार ने 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, हालांकि इस लिस्ट में टिकटॉक के बाद भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एप पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) का नाम है, लेकिन सोशल मीडिया पर पबजी को भी बैन करने की मांग उठ रही है।

पबजी पर बैन लगाने की मांग चाइनीज कनेक्शन के कारण नहीं, बल्कि इसके पीछे पागल लोगों की तादाद बढ़ने कारण हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पबजी मोबाइल खेलने में एक 17 साल के बच्चे ने पिताजी के बैंक अकाउंट से एक-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 16 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं। यह घटना पंजाब के खरड़ की है।

ट्रिब्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पिता ने ये पैसे मेडिकल खर्च के लिए रखे थे जिसे उसे बेटे ने अपने पबजी अकाउंट को अपग्रेड करने में खर्च कर दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे ने अपने दोस्तों के अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए भी पैसे खर्च किए हैं। बैंक स्टेटमेंट से पैसे के खर्च होने के बारे में जानकारी मिली है।