देसी एप Chingari ने फेसबुक-स्नैपचेट को छोड़ा पीछे, डेली इंगेजमेंट टाइम पहुंचा 51 मिनट

देसी शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी (Chingari) ने डेली इंगेजमेंट टाइम में फेसबुक और स्नैपचैट जैसे बड़े एप को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी के मुताबिक चिंगारी एप पर डेली का इंगेजमेंट टाइम 51 मिनट है जो कि फेसबुक और स्नैपचैट के मुकाबले अधिक है, हालांकि कंपनी ने इन दोनों प्लेटफॉर्म के मौजूदा इंगेजमेंट टाइम को लेकर कोई आंकड़ा शेयर नहीं किया है। बता दें कि साल 2018 में फेसबुक का डेली इंगेजमेंट टाइम 35 था। डेली इंगजमेंट टाइम वह समय होता है जो कोई यूजर एक दिन में कम-से-कम उतने मिनट या घंटे किसी प्लेटफॉर्म पर बिताता है।
611 फीसदी बढ़ा इंगेजमेंट टाइम
चिंगारी एप ने अपने एक बयान में कहा है कि गूगल प्ले-स्टोर पर उसे 4 स्टार रेटिंग मिली है। साथ ही कंपनी ने 38 मिलियन यूजर्स के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने यह आंकड़ा बहुत ही कम समय प्राप्त किया है। कंपनी के मुताबिक चिंगारी एप पर प्रतिदिन 95 मिलियन वीडियोज देखे जाते हैं। पिछले 45 दिनों में चिंगारी एप पर 2.6 बिलियन से अधिक वीडियो देखे गए हैं।
चिंगारी एप की इस उपलब्धि पर एप के संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा, 'पिछले कुछ महीने हमारे जीवन में सबसे ज्यादा व्यस्त बीते लेकिन हमारे उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रिया देखकर हम अत्यंत संतुष्ट हुए हैं। पिछले एक ही हफ्ते में ही चिंगारी एप के सक्रियता समय में 611 फीसदी की भारी वृद्धि हुई है। आज चिंगारी ने 51 मिनट की प्रतिदिन की औसतन सक्रियता समय के साथ फेसबुक और स्नैपचेट से बेहतर प्रदर्शन किया है। हम इस सफलता को भारतीय युवाओं की शक्ति के प्रतिबिम्ब के रूप में देखते हैं।'
चिंगारी एप के सह निर्माता और सीओओ दीपक साल्वी ने कहा, 'हमारा एप एक क्लिक पर ग्राहकों को खेल, समाचार और शॉर्ट मनोरंजक वीडियो प्रदान कर शानदार मनोरंजन प्रदान करता है। इसके अलावा हम डाटा की उच्चतम गोपनीयता मानकों को भी सुनिश्चित करते हैं। साथ ही हम कंटेंट मॉडरेशन को भी बहुत गंभीरता से लेते हैं। इन खूबियों के साथ चिंगारी एप सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यू.ए.ई, वियतनाम, कुवैत, सऊदी अरब, सिंगापुर आदि में काफी लोकप्रिय हो गया है।
- Chingari एप ने ऑनलाइन डांस एकेडमी ‘डांस विद माधुरी' के साथ की साझेदारी
- स्वतंत्रता दिवस 2020: इन मेड इन इंडिया शॉर्ट वीडियो एप को दें फोन में जगह
- आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज: विजेताओं की हुई घोषणा, Chingari को मिला बेस्ट एप का अवार्ड
- टिक-टॉक की बजाय इन भारतीय मोबाइल एप को अपने फोन में दें जगह, यहां देखें पूरी लिस्ट