आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज: विजेताओं की हुई घोषणा, Chingari को मिला बेस्ट एप का अवार्ड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Aug 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
Chingari app wins Indias first Atma Nirbhar App Challenge award voted the best app in social media category
Chingari wins India's first Atma-Nirbhar App Challenge - फोटो : amarujala

    एक साथ 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत सरकार ने आत्मनिर्भर भारत इनोवेशन चैलेंज का एलान किया था जिसके तहत तमाम डेवलपर्स और आईटी कंपनियों ने अपने एप को लेकर आवेदन किए थे। अब सरकार ने इस चैलेंज के विजेताओं की घोषणा की है।

    चाइनीज एप्स बैन होने के बाद भारतीय शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी (Chingari) को काफी फायदा हुआ था। रातों-रात लाखों लोगों ने इस मेड इन इंडिया एप को डाउनलोड किया। वहीं अब चिंगारी एप को एक उपलब्धि मिली है। चिंगारी एप को आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज में पहला इनाम मिला है। इसके तहत कंपनी को इनाम के तौर पर सरकार की ओर से 20 लाख रुपये मिलेंगे।

    विज्ञापन

    इस उपलब्धि पर चिंगारी एप के को-फाउंडर और सीईओ सुमित घोष ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए आह्वान किया जिसे अमल में लाते हुए चिंगारी की टीम इस पर लगातार काम करती रही। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमें सोशल मीडिया श्रेणी में सबसे अच्छे एप के रूप में चुना गया है।' बेस्ट सोशल मीडिया एप के लिए चुने जाने से पहले चिंगारी एप को टॉप-3 एप में चुना गया था। चिंगारी का मुकाबला मित्रों और शेयरचैट से था लेकिन ये एप फाइनल राउंड में क्वालिफाई नहीं कर पाए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत एप चैलेंज: सरकार तक पहुंची 6940 एप्स की लिस्ट, 1155 तो सोशल मीडिया Apps हैं

    भारत में Tiktok की जगह लेगा Chingari App, 22 दिन में हुआ था एक करोड़ डाउनलोड

    चाइनीज एप्स का भारत में विरोध शुरू हुआ तो सबसे पहले मित्रों (Mitron) सामने आया। बाद में मित्रों पर पाकिस्तानी कनेक्शन का आरोप लगा। कंटेंट पॉलिसी के उल्लंघन के कारण मित्रों एप को गूगल प्ले-स्टोर से हटा दिया गया, हालांकि कुछ दिन बाद गूगल प्ले-स्टोर पर एप मित्रों एप वापस आया। मित्रों एप भले ही पहले लॉन्च हुआ, लेकिन भारत में टिकटॉक को टक्कर चिंगारी (Chingari) एप ही दे रहा है।

    महज 22 दिन में चिंगारी एप को एक करोड़ से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया था। खास बात यह कि महज एक सप्ताह में प्ले-स्टोर पर टॉप टू फ्री एप में चिंगारी एप आ गया था। महज एक सप्ताह में चिंगारी एप को 25 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें