स्वतंत्रता दिवस 2020: इन मेड इन इंडिया शॉर्ट वीडियो एप को दें फोन में जगह

पूरा देश कोरोना के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में लगा है। साथ ही देश का हर नागरिक आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे में यदि आप किसी अन्य देश का प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट हम आपको पांच ऐसे शॉर्ट वीडियो एप के बारे में बताएंगे जो भारतीय हैं। आइए जानते हैं...

Taka Tak App
टकाटक एमएक्स प्लेयर का एप है जिसे टिकटॉक के बैन होने के बाद लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए यूजर्स टिक-टॉक की तरह ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। एप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके यूजर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई है।

Moj App
भारतीय कंपनी शेयरचैट ने ही मोज एप को पेश किया है जो कि एक शॉर्ट वीडियो एप है। इसमें स्पेशल इफेक्ट, स्टिकर्स और इमोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह एप अंग्रेजी भाषा को छोड़कर 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है। गूगल प्ले-स्टोर से इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है।