Chingari एप ने ऑनलाइन डांस एकेडमी ‘डांस विद माधुरी' के साथ की साझेदारी

शॉर्ट वीडियो एप ‘चिंगारी’ ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की ऑनलाइन डांस एकेडमी ‘डांस विद माधुरी’ के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत चिंगारी (Chingari) एप के यूजर्स को सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफर्स से डांस सीखने का मौका मिलेगा। इस साझेदारी के तहत यूजर्स को माधुरी दीक्षित नेने और पंडित बिरजू महाराज, रेमो डिसूजा और टेरेन्स लुईस जैसे डांसगुरुओं के सबसे नए वीडियो देखने का मौका भी मिलेगा। चिंगारी एप पर ‘डांस विद माधुरी’ एक अलग पेज होगा जिस पर वीडियो के साथ-साथ कॉमेंट का भी मिलेगा।
इस साझेदारी पर चिंगारी के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा, 'चिंगारी को फिलहाल जो लोकप्रियता और प्यार मिल रहा है उसे देखते हुए हमारे यूजर्स के लिए नए-नए अनुभव देने के लिए हमें और भी ज्यादा कोशिश करने की आवश्यकता है। एक्सक्लूसि पैकेज और सब्सक्राइबर्स को स्पेशल एक्सेस देकर हमें लोगों के पसंदीदा सेलिब्रिटीज को उनके घरों तक लेकर जाना है।'
बता दें कि टिकटॉक जैसे चाइनीज एप्स के बैन होने के बाद भारतीय शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी को काफी लोकप्रियता मिली है। चिंगारी का स्वामित्व टेकफॉरबिलियन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यह एप हिंदी और अंग्रेजी समेत 20 भाषाओं में है। इस एप में म्यूजिक के साथ लिप सिंकिंग की सुविधा है। कंपनी के मुताबिक सितंबर 2020 में उपलब्ध तक इस एप के यूजर्स की संख्या तीन करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।
- दिल्ली को स्वच्छ बनाने में आप भी निभा सकेंगे अहम जिम्मेदारी, Green Delhi App से बताएं कहां है प्रदूषण
- Blue Moon: 31 अक्तूबर को होगा 'नीले चांद' का दीदार, दोबारा देखने के लिए 2039 तक करना होगा इंतजार
- पाकिस्तान में चल रही थी ऑनलाइन मीटिंग, भारतीय हैकर्स ने हैक करके लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
- जगनमोहन रेड्डी ने रविशंकर प्रसाद से की इन गेमिंग एप पर बैन की अपील