Poco M2 Pro की बिक्री आज, स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Aug 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
Poco M2 Pro Sale Today in India via Flipkart know Price offers and specifications
Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro स्मार्टफोन को आज यानी आठ अगस्त को एक बार फिर से खरीदने का मौका है। Poco M2 Pro की बिक्री आज फ्लिपकार्ट से होगी जो कि दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा 48 मेगापिक्सल का क्वॉड कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं कीमत से लेकर फीचर्स और ऑफर्स के बारे में...

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की कीमत

    Poco M2 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से इस स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर पांच फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 1,556 रुपये प्रति माह नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रीनर और टू शेड्स ऑफ ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन

    पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro का कैमरा

    यूजर्स को पोको एम2 प्रो के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड सपोर्ट करता है।

    Poco M2 Pro
    Poco M2 Pro - फोटो : poco india

    Poco M2 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी

    कंपनी ने पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    Poco M2 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी

    कंपनी ने पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें