गेमिंग के दीवानों के लिए आ रहा है Infinix Note 7, कंपनी अगले महीने कर सकती है लॉन्च

श्रीधर मिश्रा
टेक डेस्क, अमर उजालाश्रीधर मिश्रा
Tue, 25 Aug 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Infinix Note 7 is coming for gaming enthusiasts, company can launch smartphone next month
Infinix Note 7 and Note 7 Lite - फोटो : Brumpost / twitter

    Infinix अपने नए स्मार्टफोन को भारत लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी अगले महीने भारतीय बाजार में अपने Note 7 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्मार्टफोन को गेमिंग पसंद यूजर्स के लिए बनाया गया है, जिसमें कंपनी की तरफ से MediaTek Helio G70 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसमें पंच-होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेट-अप भी दिया सकता है।

    यहां जानकारी के लिए बता दें कि Infinix Note 7 को कंपनी ने पहले ही ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। अब Infinix इसे अगले महीने भारत में भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपने Infinix Note 7 में Hot 9 सीरीज की तरह ही 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दे सकती है। गेमिंग के दीवानों के लिए इसमें गेम बूस्ट और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

    विज्ञापन

    Infinix Note 7 के संभावित फीचर्स की बात करें तो कंपनी इसे 6.95 इंच के इनफिनिटी-OHD डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें 720 x 1640 पिक्सल रिजोल्यूशन का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 91 प्रतिशत तक का आसपेक्ट रेशियो मिल सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें MediaTek Helio G70 SoC गेमिंग प्रोसेसर दे सकती है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में तीन स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ आ सकता है। इनमें 4GB/64GB, 4GB/128GB और 6GB रैम/128GB स्टोरेज शामिल हो सकता है। ग्राहक इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ा सकेंगे। यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित XOS 6 पर काम करेगा।

    Infinix Note 7 के रियर में चार कैमरे का सेटअप देखने को मिल सकता है। इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का ही तीसरा कैमरा और एक लो-लाइट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, यूजर्स को सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 10W का चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें