Netflix ने इन Smart TV पर काम करना किया बंद, सैमसंग जैसी कंपनियों के टीवी हैं शामिल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 02 Dec 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Netflix stopped working on some Samsung smart TV check if your model will be affected
Netflix - फोटो : amar ujala

    दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी ने नेटफ्लिक्स ने तमाम टीवी मॉडल्स पर काम करना बंद कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने इसकी जानकारी पहले ही दी थी। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा था कि साल 2010 और 2011 में बने सैमसंग के स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स काम नहीं करेगा।

    इसके अलावा, रोकू कंपनी के कई मीडिया प्लेयर भी नेटफ्लिक्स एप को सपोर्ट नहीं करेंगे। इनमें रोकू 200सी, रोकू 2050एक्स, रोकू 2100 एक्स, रोकू एचडी, रोकू एसडी, रोकू एक्सडी और रोकू एक्सआर मीडिया प्लेयर शामिल हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 3 दिसंबर से महंगे हो जाएंगे Vodafone-Idea के प्रीपेड प्लान, चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

    इस तरह चला सकेंगे नेटफ्लिक्स

    हालांकि, सैमसंग के इन टीवी में पहले से मौजूद नेटफ्लिक्स एप काम नहीं करेगा, लेकिन कुछ अन्य तरीकों की मदद से इन पर भी नेटफ्लिक्स स्ट्रीम किया जा सकेगा। बता दें कि, अमेजन फायर टीवी स्टिक, क्रोम कास्ट और एपल टीवी जैसे डिवाइस का इस्तेमाल कर इन टीवी में भी नेटफ्लिक्स को चलाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें