2022 का शानदार ऑफर: महज 16,000 रुपये में आपका हो सकता है Google Pixel 6a

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Dec 2022 05:02 PM IST
सार

Google Pixel 6a की कीमत 43,900 रुपये है लेकिन आप इसे 29,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप Google Pixel 6a को महज 16,000 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर भी खरीद सकते हैं।

You can get Google Pixel 6a at an effective price of Rs 16000 on Flipkart
Google Pixel 6a - फोटो : Google

    विस्तार

    यदि आप भी कोई शानदार मिडरेंज फोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Google Pixel 6a इस साल के बेस्ट फोन में से एक है और इस फोन को साल के आखिरी दिन बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। Google Pixel 6a की कीमत 43,900 रुपये है लेकिन आप इसे 29,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप Google Pixel 6a को महज 16,000 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर भी खरीद सकते हैं।

    Google Pixel 6a पर Flipkart क्या दे रहा ऑफर

    Google Pixel 6a को भारत में 43,900 रुपये में पेश किया गया था लेकिन फिलहाल यह फोन फ्लिपकार्ट पर 29,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो आपको 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। फेडरल बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद फोन की कीमत 26,900 रुपये हो जाएगी।

    17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी

    Flipkart इस फोन पर 17,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। यदि आपके पास कोई पुराना फोन है और अच्छी कंडीशन में हैं तो आपको अच्छी एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। यदि आपके पुराने फोन की कीमत 10,000 रुपये भी मिलती है तो आप Google Pixel 6a को 16,900 रुपये में घर ला सकते हैं।

    Google Pixel 6a की स्पेसिफिकेशन

    Google Pixel 6a में एंड्रॉयड 12 दिया गया है जो कि स्टॉक है यानी इसके साथ कोई कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। गूगल के इस फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है और रिफ्रेश रेट 60Hz है। फोन में ऑक्टाकोर Google Tensor प्रोसेसर है जो कि गूगल का इनहाउस प्रोसेसर है। गूगल पिक्सल6ए में सिक्योरिटी प्रोसेसिंग के लिए Titan M2 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है।

    और पढ़ें...