2023 में एपल के ये 5 प्रोडक्ट मचा सकते हैं धमाल, आईफोन के अलावा हैं कई अन्य गैजेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Dec 2022 04:32 PM IST
सार

अपकमिंग साल 2023 में भी एपल से ही इसी तरह की उम्मीद है। साल 2023 एपल के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस बार नए आईफोन के अलावा भी कई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Upcoming Apple Products Likely To Launch In 2023 Other Than iPhone 15 Series Know Details In Hindi
Apple in 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    हर साल एपल के प्रोडक्ट दुनिया को हैरान करते हैं और पूरे साल तमाम कंपनियां एपल के प्रोडक्ट को कॉपी करते हैं। अपकमिंग साल 2023 में भी एपल से ही इसी तरह की उम्मीद है। साल 2023 एपल के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस बार नए आईफोन के अलावा भी कई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च होने वाले हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

    1. AR/VR Headset

    एआर-वीआर हेडसेट पर एपल लंबे समय से काम कर रहा है। इस साल सामने आईं रिपोर्ट्स के आधार पर कहा जा सकता है कि एपल का यह बहुप्रतिक्षित प्रोडक्ट नए साल 2023 में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में ही एपल इसके लिए इवेंट आयोजित करेगा।

    विज्ञापन

    2. Mac Pro

    Mac Pro कंपनी का इकलौता प्रोडक्ट है जिसे अभी तक M-series चिप के साथ लॉन्च नहीं किया गया है। नए साल में मैक प्रो को एपल के लिए सिलिकॉन चिप के साथ पेश किया जा सकता है। नए मैक प्रो में नई डिजाइन का चेसिस भी मिल सकता है। एपल का नया मैक प्रो M2 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा इसमें अधिक रैम की सुविधा भी मिल सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें