Year Ender 2022: साल 2022 में भारत में लॉन्च हुए ये टॉप-5 स्मार्टफोन, मिलते हैं ये शानदार फीचर्स

भारत में साल 2022 में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स को पावरफुल प्रोसेसर और शानदार कैमरा सेटअप से लैस किया गया है। अब मार्केट में 16 जीबी रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज वाले स्मार्टफोन भी उपलब्ध हो गए हैं। साथ ही स्मार्टफोन को 4 एनएम वाले फास्ट प्रोसेसर से लैस किया जा रहा है। यानी अब स्मार्टफोन पहले से काफी फास्ट और पावरफुल फीचर्स के साथ आ रहे हैं और इन फोन्स के साथ 5G सर्विस और हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यदि आप इस साल भारत में लॉन्च हुए सबसे फास्ट और पावरफुल स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको साल 2022 के टॉप-5 स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

Google PIXEL 7 PRO
गूगल ने 6 अक्तूबर को अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट में फ्लैगशिप स्मार्टफोन पिक्सल 7 सीरीज को भारत में लॉन्च किया। इस सीरीज के तहत Google Pixel 7 Pro और Google Pixel 7 को लॉन्च किया गया। गूगल पिक्सल 7 प्रो में Tensor G2 प्रोसेसर मिलता है। गूगल पिक्सल 7 प्रो को जिरकोनिका-ब्लास्टेड एल्युमिनियम बॉडी डिजाइन में पेश किया गया। फोन में 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है।
स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। पिक्सल 7 प्रो में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है। गूगल पिक्सल 7 प्रो में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 10.8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गूगल पिक्सल 7 प्रो के साथ सिनेमैटिक वीडियो भी शूट किया जा सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है।

OnePlus 10 Pro
वनप्लस ने अपना सबसे पावरफुल फ्लैगशिप फोन वनप्लस 10 प्रो 31 मार्च 2022 को भारत में लॉन्च किया। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस किया गया। यह एक एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 पर काम करने वाला फोन है, इसके साथ 6.7 इंच की QHD+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3216 पिक्सल है। फोन के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले भी है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है।
वनप्लस के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 789 सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट है। दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN1 सेंसर अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है। कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इस फोन के साथ फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इस फोन को 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।