Airtel के रोज 3GB डाटा वाले सभी प्री-पेड प्लान, Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Dec 2022 02:44 PM IST
सार

प्लान के साथ FASTag पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। इस प्लान के साथ 56 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें Disney+Hotstar का 3 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

विज्ञापन
Airtel Prepaid Plans with 3GB Daily Data details in hindi
Airtel Recharge Plan - फोटो : Istock

    विस्तार

    पिछले दो साल से हर साल के अंत में टेलीकॉम कंपनियां अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में इजाफा करते आ रही हैं लेकिन इस बार अभी तक ऐसा नहीं हुआ है लेकिन इसकी आशंका अभी भी है, हालांकि ये दूर की बाते हैं। यदि आपके नंबर का प्लान खत्म हो गया है तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel के कुछ बेस्ट और हेवी डाटा प्लान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं...

    Airtel के 499 रुपये वाले प्री-पेड प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। ऐसे में यदि आप एक हेवी डाटा यूजर हैं तो 3 जीबी डाटा मोबाइल पर इस्तेमाल के लिए कम नहीं है। एयरटेल के इस प्लान में हर रोज 100 SMS मिलेंगे और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। डेली डाटा यानी 3 जीबी डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64Kbps हो जाएगी। इस प्लान में कुल 84 जीबी डाटा मिलता है। एयरटेल के इस प्लान में Apollo 24|7 सर्किल का फ्री सब्सक्रिप्शन और Wynkmusic का फ्री एक्सेस मिलेगा।

    विज्ञापन

    एयरटेल के इस प्लान में 56 दिनों की वैधता मिलती है और इसमें भी हर रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है और हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी पहले वाले प्लान की तरह Apollo 24/7 सर्किल का मेंबरशिप के साथ Wynk Music का सब्सक्रिप्शन और Xstream एप का एक्सेस भी मिलेगा। इस प्लान के साथ FASTag पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। इस प्लान के साथ 56 दिनों के लिए अमेजन प्राइम का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें Disney+Hotstar का 3 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें