Twitter Update: जनवरी 2023 में एलन मस्क देंगे बड़ा तोहफा, ट्विटर में आएगा यह बेहद ही खास फीचर
अब एलन मस्क ने कहा है कि नए साल में ट्विटर में नया नेविगेशन फीचर आने वाला है। इस नेविगेशन फीचर की मदद से आप रिकॉमेंडेड, फॉलो ट्वीट और अन्य टॉपिक के कंटेंट को आसानी से देख सकेंगे।

विस्तार
मालिक बनने के बाद एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter में लगातार नए बदलाव कर रहे हैं। पिछले दो महीनों में कई सारे नए फीचर्स आए हैं जिनमें ट्विटर ब्लू भी शामिल है जो कि और पेड सर्विस है और लोगों ने इसकी काफी आलोचना भी की है।
अब एलन मस्क ने कहा है कि नए साल में ट्विटर में नया नेविगेशन फीचर आने वाला है। इस नेविगेशन फीचर की मदद से आप रिकॉमेंडेड, फॉलो ट्वीट और अन्य टॉपिक के कंटेंट को आसानी से देख सकेंगे। एलन मस्क ने एक ट्वीट के रिप्लाई में कहा है कि Twitter के AI में कई सारे बदलाव किए जा रहे हैं जिसके बाद रिकॉमेंडेड, फॉलो ट्वीट और अन्य कंटेंट को देखना मजेदार होगा।
40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक
बता दें कि हाल ही में ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक हुआ था। डाटा लीक होने के बाद उसे डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। चोरी हुए डाटा में यूजर्स के नाम, ईमेल आईडी, फॉलोअर्स की संख्या और यूजर्स के फोन नंबर तक शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डाटा लीक में भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अकाउंट्स का डाटा भी शामिल है। बता दें कि इससे पहले ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा लीक हुआ था।
ट्विटर के बुकमार्क्स फीचर में भी बदलाव की घोषणा

- Year End 2022: गूगल ने इस साल लॉन्च किए 22 प्रोडक्ट और सर्विसेज, आप क्या-क्या जानते हैं?
- Samsung Galaxy Book 2 Pro 360 लैपटॉप हुआ लॉन्च, मिलेगा 5G का सपोर्ट
- Cyber Fraud: स्क्रीन पर आए 'साइट ब्लॉक' वाले मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
- OnePlus 11: सोनी IMX890 सेंसर से लैस होगा कैमरा, लॉन्च से पहले जानें वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन की सभी डिटेल्स