अपने टूटे-फूटे खराब गैजेट्स लाएं और गिफ्ट कूपन ले जाएं

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम चलाया है। इस प्रोग्राम का नाम एमआई इंडिया प्रोडक्ट टेक-बैक एंड रीसाइक्लिंग रखा गया है। इस प्रोग्राम के तहत कंपनी इस्तेमाल न होने वाले इलेक्टॉनिक प्रोडक्ट को रीसाइकिल करेगी।
इन प्रोडक्टस के बदले कंपनी ग्राहको को 100 रुपये का डिस्काउंट कूपन देगी। इस कूपन का इस्तेमाल आप 1,000 रुपये की खरीदारी के दौरान कर सकते हैं। हालांकि इस कूपन का लाभ आपको कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर ही मिलेगा। कंपनी का प्रोग्राम केवल उन प्रोडक्ट्स के लिए है, जो खराब हो चुके हैं।
कंपनी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण की तरफ अपनी जिम्मेदारीयों के तहत हमनें इलेक्ट्रॉनिक आइटम रीसाइकिल करने की शरुआत की है। इन आइट्स में कंपनी मोबाइल, पावर बैंक, स्पीकर, हेडफोन जैसे खराब प्रोडक्ट को रीसाइकिल कर रही है। इन प्रोडक्ट्स की डिलीवरी के लिए आपको कंपनी का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के लिए आपके पास एमआई अकाउंट होना चाहिए। फॉर्म भरने के बाद एमआई इंडिया के अधिकारी आपसे 7 दिनों के संपर्क करेंगे।