सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8 प्लस की भारत में बिक्री शुरू

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 05 May 2017 04:31 PM IST
samsung galaxy s8 and S8 plus sale started in India

    सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस 8 प्लस की बिक्री आज से देश में शुरू हो गई है। सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को भारत में अप्रैल के अंत में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के वक्त कंपनी ने स्मार्टफोन की बिक्री की तारीख 5 मई बताई थी। हालांकि दोनों ही स्मार्टफोन की प्री बुकिंग काफी लॉन्चिंग के दिन से ही शुरू कर दी गई थी। गैलेक्सी एस 8 और एस 8 प्लस दोनों ही स्मार्टफोन आप ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और सैमसंग इंडिया ई-स्टोर से खरीद सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका फ्रंट पर्चर f/1.7 है। प्रोसेसर क्वॉलकॉम का लेटेस्ट वर्जन स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।

    दोनों के सीपीयू 10 फीसदी फास्टर होंगे। इन दोनों फोन में दुनिया का पहला 10 नैनोमीटर का प्रोससर है। दोनों फोन में वायरलेस चार्जिंग पैड है। दोनों फोन वाटर एंड डस्ट प्रुफ हैं। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। फिंगरप्रिंट के साथ-साथ आइरिस स्कैनर भी है। इनफिनिटी डिस्प्ले है। पैटर्न लॉक भी है। फेस रिकॉग्निशन, दोनों फोन में सैमसंग पे इनबिल्ट होंगे।

    कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, जीपीएस, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैं। दोनों फोन पांच कलर मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड में मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 की कीमत 57,900 रुपये जबकि एस8 प्लस की कीमत 64,900 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें