BSNL ने पेश किए नए प्लान्स, मिल रहा एक्सट्रा डाटा

amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Fri, 05 May 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
bsnl launched new data plan for prepaid users

    टेलीकॉम जगत की बड़ी कंपनी बीएसएनएल ने नया डाटा प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को समर डाटा बोनाजा के नाम से जारी किया है। इस प्लान के तहत कंपनी ग्राहको को एक्सट्रा 3जी डाटा दे रही है। हालांकि ये प्लान 7 मई से लागू होंगे।

    इस प्लान के तहत बीएसएनएल 78 रुपये में 2.2 जीबी एक्सट्रा डाटा 5 दिनों के लिए दे रही है। 98 रुपये में कंपनी 1.2 जीबी डाटा एक्स्ट्रा 14 दिनों के लिए दे रही है। 155 रुपये में आपको 2.2 जीबी डाटा 15 दिनों के लिए, 156 रुपये में 3.2 जीबी डाटा 10 दिनों के लिए, 198 रुपये में 3.2 जीबी डाटा 28 दिनों के लिए और 292 रुपये में 10 जीबी एक्सट्रा डाटा 28 दिनों के लिए दे रही है। जबकि कंपनी 3099 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 1 जीबी डाटा प्रति दिन, अनलिमिटेड बीएसएनएल नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी कॉलिंग एवं 1500 एसएमएस 90 दिनों के लिए दे रहा है।

    विज्ञापन

    बता दें कि रिलॉयंस जियो के टेलीकॉम जगत में कदम रखने के बाद से सभी ऑपरेटर्स के बीच डाटा और फ्री वाइस कॉलिंग प्लान को लेकर लड़ाई तेज हो गई। इस लड़ाई में बीएसएनएल भी शामिल हो चुकी है। हालांकि बीएसएनएल के ये सभी प्लान 3जी डाटा के लिए हैं, जबकि अन्य कंपनियां 4जी डाटा प्लान पेश कर रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें