Mi 10T Pro नहीं मिलने पर शख्स ने रोकी अपनी शादी, कंपनी ने घर पहुंचाया फोन

आमतौर पर लोगों की चाहत होती है कि अच्छी नौकरी और कमाई के बाद वे शादी करेंगे, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई शख्स इस जिद्द पर अड़ जाए कि जब तक उसे एक स्पेशल फोन नहीं मिलेगा, वह शादी नहीं करेगा। वैसे तो यह बात आपको मजाक लग रही होगी लेकिन यह हकीकत है कि कमाल अहमद नाम के एक शख्स ने ट्वीट करके कहा कि जब तक उसे Mi 10T Pro (रिव्यू) नहीं मिलेगा, वह शादी नहीं करेगा।
कमाल अहमद ने 11 दिसंबर को ट्वीट करके ये बातें कही थी और अहमद को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें कंपनी नया फोन देगी। 10 दिन बाद यानी 21 दिसंबर को अहमद को नया फोन मिल गया जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने अहमद के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा, 'हा हा, मुझे लगता है कि अब आप शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।'
ये भी पढ़ें: Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?
बताते चलें कि शाओमी ने इसी साल अक्तूबर में अपनी एमआई सीरीज के दो फोन Mi 10T Pro और Mi 10T को भारत में लॉन्च किया है। इन दोनों फोन में 5जी का सपोर्ट और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Mi 10T Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है।