Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Nov 2020 12:05 PM IST
सार

कमी- हेवी फोन, वायरलेस चार्जिंग नहीं, कोई IP रेटिंग नहीं, हेडफोन जैक नहीं, स्टेरियो स्पीकर नहीं, बढ़ाने योग्य मेमोरी नहींखासियत- शानदार बैटरी, अच्छी डिस्प्ले, बढ़िया कैमरा

विज्ञापन
Mi 10T Pro Review in India Is this a best 5g smartphone under 40000
Mi 10T Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    शाओमी की एमआई10 सीरीज के दो फोन Mi 10T Pro और Mi 10T पिछले महीने ही भारत में लॉन्च हुए हैं। इन दोनों फोन को भारत में 5जी सपोर्ट और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और पंचहोल के साथ 144Hz तक की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इनमें से Mi 10T Pro की कीमत 39,999 रुपये है। Mi 10T Pro को हमने कुछ दिनों तक प्राइमरी फोन के तौर पर इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या 40 हजार रुपये में Mi 10T Pro एक बेस्ट 5जी स्मार्टफोन है?

    Mi 10T Pro Review: डिजाइन और डिस्प्ले

    एमआई 10टी प्रो में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 144Hz है, हालांकि यह एक एलसीडी डिस्प्ले है जिसकी वजह से वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान आपको कॉन्ट्रास्ट की कमी महसूस होगी। 40 हजार रुपये की कीमत पर हम कम-से-कम सुपर एमोलेड डिस्प्ले की उम्मीद करते हैं। डिस्प्ले की खास बात यह है कि जरूरत के मुताबिक डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट ऑटोमेटिक 144Hz, 120Hz, 90Hz, 60Hz, 50Hz, 48Hz में 30Hz एडजस्ट हो जाती है। ऐसे में आपको किसी भी तरह के कंटेंट और गेमिंग के दौरान लैगिग या स्लो प्लेइंग जैसी दिक्कत नहीं होने वाली है। इस फीचर को एडेप्टिव सिंक नाम दिया गया है।

    विज्ञापन
    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    डिस्प्ले के साथ एचडीआर 10 का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड की बजाय फ्लैट है जो कि एक बढ़िया फैसला है। इस रेंज में वनप्लस के फोन में कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले मिलती है लेकिन कर्व्ड डिस्प्ले के प्रोटेक्टर में में स्क्रैच आने और हवा के बबल के जाने का डर रहता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 650 निट्स तक है। इस फोन की डिस्प्ले की इस रेंज में मौजूद किसी भी फोन के मुकाबले स्मूथ है। ऐसे में कड़ी धूप में भी आपको कोई समस्या नहीं होने वाली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फ्रंट कैमरा पंचहोल स्टाइल में है जो कि काफी छोटा है। ऐसे में वीडियो और गेमिंग के दौरान पंचहोल डिस्प्ले से परेशानी नहीं होती है। सेल्फी लेंस के ठीक ऊपर नोटिफिकेशन लाइट है। फोन की बॉडी ग्लास की है और फ्रेम के लिए एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    ग्लास बॉडी होने के कारण फोन हाथ से हद से ज्यादा फिसलता है और उंगलियों के निशान बहुत जल्दी आ जाते हैं। बैक पैनल पर एक उभार के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप है। पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    नीचे की ओर स्पीकर, टाइप-सी पोर्ट और सिम कार्ड के लिए जगह है। Mi 10T Pro का वजन 218 ग्राम है। ऐसे में इसे एक वजनी स्मार्टफोन कहा जाएगा। शाओमी ने इस फोन के साथ आईफोन की तरह प्रयोग किया है जो कि हमें पसंद नहीं आया। डिस्प्ले के ऊपर से नीचे की ओर स्वैप करने पर अधिकतर बार कंट्रोल पैनल की खुलता है। एक बार में किसी नोटिफिकेशन को देखना संभव नहीं है। इस फोन वाटर और डस्टप्रूफ के लिए कोई आईपी रेटिंग नहीं मिली है।

    Mi 10T Pro Review: कैमरा

    Mi 10T Pro Review
    Mi 10T Pro Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Mi 10T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें मेन लेंस 108 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.69 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का लेंस दिया गया है। 108 मेगापिक्सल वाले लेंस के साथ भी 2एक्स जूम मिलता है।

    रियर कैमरे से आप 24/30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30/60fp पर की जा सकती है। रियर कैमरे के साथ आपको डुअल वीडियो मोड मिलता है यानी आप रियर और फ्रंट दोनों कैमरे का एक साथ इस्तेमाल करते हुए वीडियो बना सकते हैं।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    कैमरे के साथ शॉर्ट वीडियो और मैक्रो वीडियो भी मिलता है। मैक्रो वीडियो मोड आमतौर पर किसी फोन में नहीं मिलता है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का लेंस है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फ्रंट कैमरे के साथ टाइम लैप्स वीडियो और फुल एचडी रिकॉर्डिंग हो सकती है। Mi 10T Pro का कैमरा पर्याप्त रौशनी में बढ़िया परफॉर्म करता है लेकिन कम रौशनी में संघर्ष करता है।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    कम रौशनी में मैक्रो लेंस भी संघर्ष करता नजर आता है, हालांकि अच्छी बात यह है कि मैक्रो लेंस के साथ ऑटोफोकस मिलता है। दिन की रौशनी में आप Mi 10T Pro के कैमरे से बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकते हैं। इस फोन के साथ 30एक्स जूम भी मिलता है, हालांकि इस जूम की क्वालिटी टेलीफोटो लेंस जैसी नहीं है।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का (AI) भी सपोर्ट मिलता है। 20 मेगापिक्स का सेल्फी लेंस शानदार है। सेल्फी शानदार कलर और डीटेल के साथ क्लिक होती है। नाइट मोड को औसत कहा जाएगा। तस्वीरें आप देख सकते हैं। MI 10T Pro का कैमरा सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ शानदार है।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    इसमें आपको डुअल वीडियो मोड यानी फ्रंट और रियर कैमरे दोनों को आप एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कैमरे के साथ Vlog, Clone, लॉन्ग एक्सपोजर और ऑयल पेंटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। अल्ट्रा वाइड लेंस अच्छा है। कैमरे के साथ एक दिक्कत यह है कि 2-3 मिनट तक कैमरा इस्तेमाल करने पर फोन गर्म होता है।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ MIUI 12 दिया गया है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को आप मेमोरी कार्ड की मदद से नहीं बढ़ा सकते हैं। स्टोरेज के मामले में शाओमी ने मौजूद बाजार के हिसाब से न्याय नहीं किया है। फोन के साथ प्री-इंस्टॉल बहुत सारे एप्स नहीं मिलते हैं।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    नेविगेशन को आईफोन की तरह डिजाइन किया गया है यानी ऊपर से नीचे सीधे स्क्रॉल करने पर नोटिफिकेशन दिखेंगे, जबकि थोड़ा किनारे से स्क्रॉल करने पर नेविगेशन मीनू खुलेगा। नेविगेशन मीनू में रिडींग मोड, डार्क मोड, बैटरी सेवर, अल्ट्रा बैटरी सेवर, कास्ट, स्क्रीन रिकॉर्डर जैसे फीचर्स हैं।

    गेमर्स और वीडियो स्ट्रीमर्स के लिए यह फोन तोहफा है। हेवी गेम को आप भी आप इस फोन पर स्मूथली खेल सकते हैं। बड़ी डिस्प्ले इसकी जान है। बेहतर गेमिंग एक्सपेरियंस के लिए इसमें गेम टर्बो मोड है। गेमिंग के दौरान फोन गर्म नहीं होता है। डेली इस्तेमाल के दौरान फोन ने परफॉर्मेंस के मामले में हमें निराश नहीं किया।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    Mi 10T Pro Review: बैटरी और कनेक्टिविटी

    फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। फोन के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलता है। फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक दोनों तेजी से काम करते हैं। फोन में 5जी तो है लेकिन भारत में इस वक्त 5जी नेटवर्क नहीं तो इस मामले में यह भविष्य का फोन कहा जाएगा।

    Mi 10T Pro Review: क्या फुल पैसा वसूल है 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह फोन?

    यह फोन ऑरोरा ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और लुनार सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में एंटी बैक्टीरियल बैक केस और 33वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन में वायरलेस चार्जिंग की कमी खलती है। बैटरी बैकअप अच्छा है। यदि आप थोड़ा बहुत गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं तो भी इसकी बैटरी पूरे दिन आपका साथ देगी।

    तो कुल मिलाकर कहें तो डिस्प्ले, बैटरी, परफॉर्मेंस और बिल्ड क्वालिटी के मामले में फोन शानदार है। कैमरा बेस्ट तो नहीं लेकिन बढ़िया है। शाओमी को कम से कम इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले देना चाहिए था। यह फोन काफी हेवी है। ऐसे में एक हाथ से इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। तो यदि आपका बजट 40,000 रुपये है और आपका काम 128 जीबी स्टोरेज से चल सकता है तो साथ ही यदि आप थोड़ा वजनी फोन भी इस्तेमाल कर सकते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें