Redmi 8A में मिलेगी टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, कंपनी ने किया कंफर्म, कल है लॉन्चिंग

शाओमी (Xiaomi) बुधवार यानी 25 सितंबर को 8 सीरीज के रेडमी 8ए (Redmi 8A) को लॉन्च करने की वाला है। लेकिन कंपनी ने लॉन्चिंग इवेंट से पहले कंफर्म कर दिया है कि इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की जानकारी खुद कंपनी के मुख्य अधिकारी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। इससे पहले शाओमी ने रेडमी 7 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया था। इसके अलावा कंपनी ने फोन के प्रमोशन के लिए अलग से प्रमोशनल पेज जारी किया है और इसको आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
रेडमी 8ए पहले कई बार ऑनलाइन लिस्ट हो चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में पावरफुल बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही वॉटरड्रॉप नॉच भी दिया जाएगा। वहीं, इस फोन को चीनी टेक वेबसाइट टीना पर देखा गया है। वही दूसरी तरफ रेडमी 8ए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट हुआ था। कंपनी इस फोन को एचडी प्लस डिस्प्ले और पतले बेजल्स के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।
कंपनी रेडमी 7ए के अपग्रेड वर्जन रेडमी 8ए को पेश करेगी। रेडमी 8ए की कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के बाद ही मिलेगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन के तीन वेरियंट 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी लॉन्च होंगे, जिनकी कीमत 10,000 रुपये ससे कम होगी। गौरतलब है कि कंपनी ने रेडमी 7ए को भारत में 5,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था।
रेडमी 8ए स्मार्टफोन को 6.217 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल होगा। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, ग्राहकों को 2, 3 और 4 जीबी रैम मिल सकती है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन के बैक में 12 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स देगी। साथ ही इस फोन को 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
- Vivo U10 आज भारत में होगा लॉन्च, 10 हजार रुपये में मिल सकता है बड़ा तोहफा
- तीन रियर कैमरे और 4,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s
- Lenovo K10 Plus भारत में हुआ लॉन्च, 8 घंटे लगातार खेल सकेंगे गेम, मिलेगी बड़ी बैटरी
- Xiaomi Redmi K20 Pro का प्रीमियम एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन