तीन रियर कैमरे और 4,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 24 Sep 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A20s launched with triple rear camera know price and specifications
samsung galaxy a20s - फोटो : social media

    Samsung ने अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A20s अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस मे तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस फोन में 4000एमएएच की दमदार बैटरी मिलेगी। इस फोन में 6.5इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी।

    सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी ए20एस की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन मलेशिया में इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 699 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 12,000 रुपये है। Galaxy A20s ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में ग्लॉसी फिनिश दी गई है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी ए20एस में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। फोन में वी टाइप नॉच है। इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर के नाम और वर्जन की जानकारी नहीं दी है। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में तीन रियर कैमरे है जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। इस फोन में लाइव फोकस यानी पोट्रेट मोड भी है जिसे आप फोटो क्लिक करने के बाद भी एडजस्ट कर सकते हैं।

    इस फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें फेस अनलॉक भी है। इस फोन में 4G LTE के साथ ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 b/g/n, वाई-फाई डायरेक्ट और जीपीस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए फोन के साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें