Vivo U10 आज भारत में होगा लॉन्च, 10 हजार रुपये में मिल सकता है बड़ा तोहफा

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो (Vivo) आज भारत में यू10 (Vivo U10) को लॉन्च करने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस फोन में पावरफुल बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट मिलेगा। इससे पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस फोन का टीजर जारी हो चुका है। वहीं, ग्राहक वीवो यू10 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे। इसके अलावा अमेजन आने वाली सेल Amazon Great Indian Festive Season में ग्राहकों के लिए इस फोन को स्पेशल ऑफर्स के साथ उपलब्ध करा सकता हैं।
वीवो इस फोन को बजट रेंज में भारतीय बाजार में उतार सकता है। लोग वीवो यू10 के लॉन्च इवेंट को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। आपको बता दें कि वीवो का लाइव इवेंट 12 बजे से शुरू हो जाएगा।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस फोन को Gradient डिजाइन देगी। साथ ही कंपनी ग्राहकों के लिए इस फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक कलर विकल्प के साथ उपलब्ध करेगी। इसके अलावा इस फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वहीं, इस फोन की बॉडी को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
वीवो यू10 में 6.35 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। अन्य लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम मिलेगी। वहीं, ग्राहक इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा सकेंगे।
कैमरे की बात करें तो वीवो यू10 में ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइंड अंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सूत्रों की मानें तो फोन के यूजर्स को अल्ट्रा गेम मोड दिया जाएगा, जिससे वह बेहतर गेमिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस होगी। बता दें कि वीवो यू10 की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्चिंग इवेंट के बाद मिलेगी।
- तीन रियर कैमरे और 4,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A20s
- Lenovo K10 Plus भारत में हुआ लॉन्च, 8 घंटे लगातार खेल सकेंगे गेम, मिलेगी बड़ी बैटरी
- Xiaomi Redmi K20 Pro का प्रीमियम एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- Asus ROG Phone 2 दमदार प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन