Xiaomi Redmi K20 Pro का प्रीमियम एडिशन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 23 Sep 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi K20 Pro Premium Edition Launch Know Price And Specifications
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने चीन में रेडमी के20 प्रो के प्रीमियम एडिशन को लॉन्च किया है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर की वजह से ही इस फोन को प्रीमियम एडिशन सेगमेंट में रखा है। वहीं, लेटेस्ट एडिशन वाले के20 प्रो का लुक पुराने मॉडल जैसा है। अब ग्राहक नए Bionic Black कलर ऑप्शन के साथ रेडमी के20 प्रो खरीद सकेंगे। शाओमी ने इस फोन को खास गेमर्स के लिए ही पेश किया है। साथ ही, इस फोन को 8 लेयर ग्रेफाइट स्टेक कुलिंग सिस्टम मिलेगा, जो फोन को गर्म नहीं होने देगा। इसके अलावा बेहतर गेमिंग के लिए 12 जीबी की रैम मिलेगी।

    कंपनी ने इस फोन को तीन रैम वेरियंट्स में पेश किया हैं :-

    1.8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, कीमत 2,699 चीनी युआन (27,000 रुपये) 2. 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज, कीमत 2,999 चीनी युआन (30,000 रुपये) 3. 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज, कीमत 3,199 चीनी युआन (32,000 रुपये)

    इस फोन में 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लेस होगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर भी दिया गया है। कैमरे की बात करें, तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। साथ ही, यूजर्स 20 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे से शानदार पिक्चर क्लिक कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लेस होगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें