Lenovo K10 Plus भारत में हुआ लॉन्च, 8 घंटे लगातार खेल सकेंगे गेम, मिलेगी बड़ी बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 23 Sep 2019 05:14 PM IST
Lenovo K10 Plus Launch In India Today Know Price Specifications Offers
lenovo k10 plus - फोटो : Waraquetaza Online / Twitter

    लेनोवो (Lenovo) ने सोमवार को बजट सेगमेंट में के10 प्लस (Lenovo K10 Plus) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल वेरियंट को ही भारतीय बाजार में उतारा है। यूजर्स को इस फोन में बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, ग्राहक इस फोन को 30 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन के यूजर्स लगातार 9 घंटे तक गेम खेल सकेंगे।

    लेनोवो ने इस फोन की कीमत 10,999 रुपये रखी है। कंपनी इस फोन के ग्राहकों को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल के दौरान आकर्षक ऑफर्स और डील्स दे सकती हैं। वहीं, लेनोवो के10 प्लस स्प्राइट और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।

    लेनोवो के10 प्लस एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। ग्राहकों को इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1520 पिक्सल है। साथ ही टियर ड्रॉप नॉच भी दिया गया है। शानदार परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 एसओसी मिला है। इसके अलावा 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। वहीं, यूजर्स 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जीVoLTE, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को 4050 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें