Vivo X Fold 2 और X Flip लॉन्च, शानदार डिजाइन के साथ मिलेगा दमदार कैमरा, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 21 Apr 2023 01:43 PM IST
सार

Vivo X Fold 2 में 8.03 इंच E6 एमोलेड LTPO इनर डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
Vivo X Fold 2 and Vivo X Flip Launched With 50MP camera know price and Specifications
Vivo X Fold 2 - फोटो : Vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने एक साथ अपने दो नए फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 2 और Vivo X Flip को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन को तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। Vivo X Fold 2 में 8.03 इंच E6 एमोलेड LTPO इनर डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। Fold 2 में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और एक्स फ्लिप में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...

    दोनों स्मार्टफोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। Vivo X Fold 2 को शेडो ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के 12GB RAM + 256GB की कीमत 8,999 चीनी युआन (करीब 1,07,500 रुपये) और 12GB RAM + 512GB स्टोरेट वेरियंट की कीमत 9,999 चीनी युआन ( करीब 1,19,400 रुपये) है।

    विज्ञापन

    वीवो एक्स फ्लिप का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 5,999 चीनी युआन (लगभग 71,600 रुपये) और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,699 चीनी युआन (लगभग 80,000 रुपये) है। एक्स फ्लिप डायमंड ब्लैक, पर्पल और सिल्क गोल्ड कलर ऑप्शन में आता है। हालांकि, कंपनी ने फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीवो एक्स फोल्ड 2 में 8.03 इंच E6 एमोलेड LTPO इनर डिस्प्ले मिलती है। डिस्प्ले के साथ रिजॉल्यूशन 2,160 x 1,916 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। वहीं फोन में बाहर की तरफ 6.53 इंच का एमोलेड पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,520 × 1,080 पिक्सल, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। यह आउटर डिस्प्ले SCHOTT UTG ग्लास कवर के साथ आता है।

    फोन में ओरिजिनओएस 3 के साथ एंड्रॉयड 13 मिलता है। वीवो एक्स फोल्ड 2 को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.0 इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

    नए वीवो फोल्ड कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलता है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMCX866 प्राइमरी और Zeiss T लेंस कोटिंग मिलता है। सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ इन-हाउस इमेजिंग चिप वी2 का भी सपोर्ट है।

    वीवो एक्स फोल्ड 2 में 120W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी पैक की गई है। सिक्योरिटी के लिए अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पैनल 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आते हैं। फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई, 5जी एसए/एनएसए, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.3 एलई, जीपीएस और एनएफसी कनेक्टिविटी मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें