VingaJoy ने 15 घंटे के बैकअप के साथ लॉन्च किया नया ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 12 Apr 2021 04:31 PM IST
सार

इसमें एक इंडिपेंडेंट सीपीयू भी है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर साउंड और डीप बास का दावा किया गया है।

विज्ञापन
VingaJoy True Wireless Earbuds JAZZ BUDS 2.0 launched in India at Rs 1999
VingaJoy BT-210 JAZZ - फोटो : amarujala

    विस्तार

    घरेलू कंपनी VingaJoy ने भारत में अपना नया ईयरबड्स लॉन्च किया है जिसे VingaJoy BT-210 JAZZ BUDS 2.0 नाम दिया गया है। VingaJoy BT-210 JAZZ BUDS 2.0 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। कंपनी का दावा है इसमें ट्रू बास मिलेगा और सॉफ्ट सिलिकॉन ईयरकप दिए गए हैं।

    VingaJoy BT-210 JAZZ बेहद हल्का है और इसे खासौतर पर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें डिजिटल बैटरी डिस्प्ले भी है। इसमें एक इंडिपेंडेंट सीपीयू भी है जिसे लेकर क्रिस्टल क्लियर साउंड और डीप बास का दावा किया गया है।

    विज्ञापन

    VingaJoy ट्रू वायरलेस ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 15 घंटे तक का प्लेटाइम प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है और साथ ही प्रत्येक ईयरबड्स पर फिजीकल बटन है। विंगाजॉय के इस ईयरबड्स के साथ 6 महीने की वारंटी मिल रही है और इसे क्वलासिक व्हाइट कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसकी लॉन्चिंग पर VingaJoy के सह-संस्थापक ललित अरोड़ा ने कहा, ‘VingaJoy जाज बड्स टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स को ऐसी मौजूदा कार्य स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिसमें ग्राहक बेहद किफायती कीमत में शानदार स्टिाइलिंग के साथ जुड़े रहकर ऑडियो डिलीवरी का अनुभव पा सकें।’

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने भारत में 20,000एमएएच का पावरबैंक लॉन्च किया है। VingaJoy के इस पावरबैंक का नाम VingaJoy POWER BOOSTER VB-005 है। इस पावरबैंक पॉलीमर बैटरीदी गई है। इस पावरबैंक की कीमत 2,999 रुपये है।

    VingaJoy POWER Booster पावरबैंक में डुअल इनपुट पोर्ट्स और डुअल यूएसबी पोर्ट है। इनमें से एक टाइप-सी और दूसरा माइक्रो यूएसबी है। पावरबैंक के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह पावरबैंक गर्म नहीं होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें