PUBG New State Game: लॉन्चिंग से पहले पूरे हुए एक करोड़ रजिस्ट्रेशन, क्या भारत में लॉन्च होगा यह गेम?
PUBG: New State को साल 2051 के लिहाज से तैयार किया गया है। गेम में 2051 में आने वाली गाड़ियों, हथियारों, नए मैप्स आदि की एक झलक मिलेगी।

विस्तार
पबजी गेम डेवलपर्स के नए PUBG: New State ने लॉन्चिंग से पहले ही तहलका मचा दिया है। PUBG: New State अभी तक लॉन्च भी नहीं हुआ है और गूगल प्ले-स्टोर पर एक करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है। कहा जा रहा है कि यह गेम PUBG Mobile की जगह लेगा। PUBG: New State को इसी साल फरवरी में गूगल प्ले-स्टोर पर रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया गया था, हालांकि यह गेम गूगल प्ले-स्टोर पर भी भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
फरवरी में शुरू हुआ था रजिस्ट्रेशन
PUBG: New State के लिए गूगल प्ले-स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन इसी साल फरवरी में शुरू हुआ था। PUBG: New State को पबजी स्टूडियो (PUBG Studio) ने तैयार किया है और यूट्यूब पर इसका एक ट्रेलर भी है। इसके अलावा PUBG: New State नाम से नई वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स बनाए गए हैं।
गेम के ट्रेलर में कुछ गेम प्ले, ग्राफिक्स और नई मैकेनिक्स को देखा जा सकता है। PUBG: New State को साल 2051 के लिहाज से तैयार किया गया है। गेम में 2051 में आने वाली गाड़ियों, हथियारों, नए मैप्स आदि की एक झलक मिलेगी। इस गेम को Krafton ने पब्लिश किया है जो कि दक्षिण कोरिया की वीडियो गेमिंग कंपनी है।
क्या भारत में लॉन्च होगा PUBG: New State?
PUBG: New State को पबजी कॉरपोरेशन की पैरेंट कंपनी Krafton ने लॉन्च किया है। भारत में इस गेम की लॉन्चिंग पर कंपनी ने कहा है कि PUBG: New State को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। क्राफ्टोन ने अपने एक बयान में कहा है कि PUBG: New State को भारत में लॉन्च करने की फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं है।
Krafton ने कहा, 'यह सच है कि भारतीय बाजार में हम PUBG: New State के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं ले रहे हैं। भारत में भले ही गूगल प्ले-स्टोर पर गेम एप दिख रहा है लेकिन यूजर्स इस पर रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकते।' कंपनी ने आगे कहा कि भारतीय बाजार के लिए हमारा पूरा ध्यान फिलहाल PUBG Mobile India पर है।
- सीईओ की सिक्योरिटी: मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा में फेसबुक ने हर दिन खर्च किए 46 लाख रुपये
- सबसे बड़ा ऑफर: इस स्मार्टफोन पर मिल रही 40 हजार रुपये की छूट, डुअल स्क्रीन से लैस है फोन
- प्राइवेसी में सेंध: Clubhouse के 13 लाख यूजर्स का डाटा लीक, कंपनी ने किया इनकार
- सेल: सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन की पहली सेल आज, जानें फीचर्स और कीमत