टेक्नो ने एक साथ लॉन्च किए 5 दमदार बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 18 Apr 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Tecno Mobile Launches 5 New Smartphones in India
टेक्नो

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपने पांच स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने आई-3, आई-3 प्रो, आई-5, आई-5 प्रो और आई-7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन की कीमत 8 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक है।

    टेक्नो ने सभी स्मार्टफोन को भारत में बनाया है, इसलिए कंपनी ने इसके साथ प्रीफिक्स आई का इस्तेमाल किया है। टेक्नो के चार स्मार्टफोन इस हफ्ते से बाजार में उपलब्ध होंगे, जबकि आई-7 मई तक मिलेगा। ये सभी स्मार्टफोन स्काइ ब्लैक, स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

    विज्ञापन

    लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि स्मार्टफोन में PIXELEX तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे रात में भी बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसके साथ स्मार्टफोन में एंटी ऑयल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सभी स्मार्टफोन एंड्रॉयड नूगट पर काम करते हैं। वहीं फोन में आपको स्पलिट स्क्रीन फीचर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें : सस्ते स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

    टेक्नो आई-7 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी इस फोन को नाइट सेल्फी स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। फोन में क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। टेक्नो आई7 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और आप माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर बढ़ा भी सकते हैं। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो रॉकेट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    टेक्नो के स्मार्टफोन आई-3 की कीमत 7,990 रुपये, आई-3 प्रो 9,990 रुपये, आई-5 11,490 रुपये, आई-5 प्रो 12,990 रुपये और आई-7 14,990 रुपये को पेश किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें