वीडियोकॉन डिलाइट 11+ भारत में लॉन्च, 6,000 रुपये से कम है कीमत

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Apr 2017 11:44 AM IST
videocon delite 11 plus launched in india with 4g volte support know price and specification
Videocon Delite 11+

    वीडियोकॉन ने मौजूदा भारतीय मोबाइल बजार को ध्यान में रखते हुए अपना नया बजट स्मार्टफोन डिलाइट 11+ लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री अप्रैल के अंत तक भारत शुरू होगी। फोन स्पेस ग्रे कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा। वीडियोकॉन डिलाइट 11+ की स्पेसिफिकेशन और कीमत की बात करें तो

    फोन में 5 इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 है। फोन में 1 गीगाहर्टज का क्वॉडकोर मीडियाटेक 6735एम प्रोसेसर दिया गया है।

    ये भी पढ़ें- 8 ब्रांडेड स्मार्टफोन जिनकी कीमतों में हुई 10,000 रुपये तक की कटौती

    1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वीडियोकॉन डिलाइट 11 प्लस में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो 4जी वोल्टी सपोर्ट 3000 एमएएच की बैटरी ब्लूटूथ, जीपीएस और एफएम रेडियो है। फोन की कीमत 5,800 रुपये है।

    और पढ़ें...