स्मार्टफोन बनाने वाली 5 टॉप कंपनियां कौन सी, जान लीजिए आप

दुनिया भर में रोजाना कोई न कोई कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च करती है। ऐसे में यह पता करना की कौन-सी कंपनी का स्मार्टफोन बेहतर होगा मुश्किल होता जा रहा है। साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग पांच साल तक दुनिया की नंबर 1 स्मार्टफोन कंपनी बनी रही, लेकिन एप्पल से पिछड़ते हुए कंपनी अब दूसरे स्थान पर आ गई है। आज हम आपको दुनिया की पांच सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के बारे में बताएंगे, जिनके स्मार्टफोन सबसे ज्यादा भरोसेमंद हैं।

एप्पल
अमेरिकी प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनी एप्पल, आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की लॉन्चिंग के बाद दुनिया की नंबर 1 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन गई है। हालांकि कंपनी ने आईफोन-7 और आईफोन-7 प्लस में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। एप्पल के इस स्मार्टफोन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी जल्द ही नया आईफोन लॉन्च करने वाली है। जिसका नाम आईफोन एडिशन या आईफोन एक्स होगा।

सैमसंग
साउथ कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने बीते 29 मार्च को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस लॉन्च किया। दोनों ही फोन में कंपनी ने शानदार फीचर दिए और कई बड़े बदलाव भी किए हैं। हालांकि पिछले साल लॉन्च सैमसंग नोट 7 की बैटरी की शिकायतों के चलते कंपनी की छवि को थोडा़ नुकसान जरूर हुआ है।