8 ब्रांडेड स्मार्टफोन जिनकी कीमतों में हुई 10,000 रुपये तक की कटौती

आजकल स्मार्टफोन खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जब फोन के ब्रांड की बात होती है तो फोन की कीमत अपने आप बढ़ जाती है। यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो हम आपके लिए उन 8 एंड्रॉयड स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमतों में हाल ही में 10 हजार रुपये तक की कटौती हुई है।

Moto G4 Plus की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती
इस फोन में 16 जीबी स्टोरेज, 2जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट, 1.5 गीगागहर्ट्ज का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम 617 प्रोसेसर, 5.5 इंच की डिस्प्ले, एंड्रॉयड 6.0 और कीमत 11,999 रुपये है।

Lenovo Z2 Plus की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती
यह फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। इसमें 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3500 एमएएच की बैटरी, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा औरर 5 इंच की डिस्प्ले है। फोन कीमत 14,999 रुपये है।