Soundcore Life Q20 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, 60 घंटे का है बैटरी बैकअप

Soundcore बाय एंकर ने भारतीय बाजार में अपना नया वायरलेस हेडफोन Life Q20 लॉन्च किया है। साउंडकोर के Life Q20 हेडफोन में हाईब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इसके अलावा Soundcore Life Q20 में हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो का सपोर्ट है और इसमें 40एमएम के डायनेमिक ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक बासअप (BassUp) मोड दिया गया है जिसकी मदद से आप बास को 100 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। इस हेडफोन के साथ 18 महीने की वारंटी मिल रही है।
Soundcore Life Q20 की कीमत और फीचर्स
Soundcore Life Q20 वायरलेस हेडफोन की कीमत 9,999 रुपये है और इसे ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। इस हेडफोन में हाईब्रिड ANC का सपोर्ट है। साथ ही इसमें चार इनबिल्ट हाई सेंसटिविटी ANC माइक्रोफोन दिए गए हैं जो कि बाहरी शोर को 90 फीसदी तक कम करने में सक्षम हैं।
Life Q20 में एडजस्टेबल पेडेड हेडबैंड दिए गए हैं जिन्हें 90 डिग्री तक मोड़ा जा सकता है। इसमें दिए गए बासअप मोड को प्ले बटन के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, जबिक ANC मोड में 60 घंटे का प्लेबैक टाइम है। इस हेडफोन में क्विक चार्ज का सपोर्ट है और कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 के अलवा 3.5एमएम का aux केबल जैक भी है।