Sony Xperia XZ1 कल होगा भारत में लॉन्च, इसमें मिलेगा 3D स्कैनर

जापानी कंपनी सोनी भारत में सोमवार को अपना एक नया फोन Sony Xperia XZ1 लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। इस फोन की पहली झलक IFA 2017 में देखने को मिली थी। इससे पहले सोनी ने भारत में Xperia XZ1 और Xperia XA1 प्लस लॉन्च किए हैं।
Sony Xperia XZ1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia XZ1 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मेटल यूनीबॉडी है। फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 540 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये 10 सिक्रेट कोड आपको जरूर जानने चाहिए
फोन में 19 मेगापिक्सल का मोशन आई सेंसर कैमरा है जो 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में 3डी इमेज स्कैनर फीचर है। फोन सिंगल और डुअल सिम वेरियंट में आएगा। फोन में फिंगरप्रिंट भी है जो पावर बटन में है।
ये भी पढ़ेंः भूल गए हैं एंड्रॉयड मोबाइल का स्क्रीन लॉक, ये हैं खोलने के 4 तरीके
इसके अलावा फोन में 2700 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। इस फोन में एंड्रॉयड नूगट है, वहीं इसी अक्टूबर की शुरुआत में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 का अपडेट मिलेगा। फोन की कीमत 51,990 रुपये हो सकती है।