iPhone X का इंतजार करने वालों के लिए बुरी खबर

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 24 Sep 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
iPhone X Production Hasn't Started Yet
iPHONE X

    अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं जो Apple के नए फ्लैगशिप फोन iPhone X का इंतजार कर रहे हैं तो आपको यह खबर निराश कर सकती है। एप्पल ने आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस के साथ ही हाल ही में iPhone X को लॉन्च किया है।

    बाकि दो आईफोन की बिक्री जहां शुरू हो गई है, वहीं iPhone X की बुकिंग 27 अक्टूबर से शुरू होगी और 3 नवंबर से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसी बीच खबर है कि iPhone X का प्रोडक्शन भी अभी शुरू नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः लैपटॉप और कंप्यूटर में SAVE पासवर्ड का पता ऐसे लगाएं

    हालांकि इस संबंध में एप्पल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone X के बाजार में आने में देरी हो सकती है, क्योंकि फोन का प्रोडक्शन अभी स्टार्ट नहीं हुआ है। वहीं कहा जा रहा है कि अक्टूबर के मध्य से फोन का प्रोडक्शन शुरू होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iPhone X के इंतजार में आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के लिए नहीं हो रही भीड़

    iPhone 8, iPhone 8 Plus and iPhone X
    iPhone 8, iPhone 8 Plus and iPhone X

    गौरतलब है कि iPhone X के इंतजार में लोग आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के लिए भीड़ कम देखी जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यूजर्स iPhone 8, आईफोन 8 प्लस के बजाय iPhone X खरीदना चाह रहे हैं। बचा दें कि iPhone X की अमेरिका में कीमत $999 यानी करीब 64,810 रुपये होगी, जबकि भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 89,000 रुपये होगी।

    iPhone X की स्पेसिफिकेशन

    iPhone X
    iPhone X

    आईफोन X में डिस्प्ले- 5.8 इंच की है। इसमें रैम- 3GB हो सकती है (कन्फर्म नहीं है), स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11,रियर कैमरा- 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा- 7 मेगापिक्सल, बैटरी- 21 घंटे का टॉकटाइम, वायरलेस चार्जिंग और फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें