Sony ने भारत में 23MP कैमरे के साथ लॉन्च किया Xperia XA1 Plus

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Sep 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Sony Xperia XA1 Plus launched in India With 23 Megapixel Rear Camera
Sony Xperia XA1 Plus

    सोनी ने भारत में अपना नया फोन एक्सपिरिया एक्सए1 प्लस को लॉन्च किया है। इस फोन को पिछले महीने IFA 2017 में लॉन्च किया गया था। यह फोन शुक्रवार से कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से मिलेगा। सोनी एक्सपिरिया एक्सए1 प्लस ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः ये है दुनिया का पहला वायरलेस चार्जर, 1 फुट की दूरी से चार्ज होगा फोन

    सोनी Xperia XA1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Sony Xperia XA1 Plus
    Sony Xperia XA1 Plus

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P20 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली टी-880 एमपी2 जीपीयू, 4GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो Exmor RS सेंसर और हाइब्रिड ऑटोफोकस से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 3430mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 2.0+ को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 24,990 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें