रेडमी दिवाली सेल: सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगे शाओमी के स्मार्टफोन, जानें ऑफर

स्मार्टफोन और गैजेट्स बनाने वाली चीन की कंपनी शाओमी भी फेस्टिव सीजन को देखते हुए सेल ले आई है। शाओमी की‘DIWALI WITH Mi’सेल 3 दिन तक चलेगी। यह सेल 27 सितंबर से शुरु होगी और 29 सितंबर तक चलेगी। हर दिन यह सेल सुबह 10 बजे शुरू होगी। इस सेल की खास बात है कि यहां 1 रुपए वाली फ्लैश सेल भी होगी। फ्लैश सेल के दौरान ग्राहक मात्र 1 रुपए में शाओमी का फोन खरीद पाएंगे। 1 रुपए वाली फ्लैश सेल सुबह 11 से शाम 5 बजे तक रहेगी।
खरीदने के लिए क्या करें, ये हैं शर्त

फ्लैश सेल में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट mi.com/in पर जाकर लॉगिन करना होगा। कंपनी ने 1 रुपए वाली सेल के लिए कुछ शर्तें रखी हैं-
सेल में mi के वही यूजर्स हिस्सा ले सकते हैं जो वेबसाइट के नियम व शर्तों के अनुसार योग्य हों।
सेल के अंतर्गत बिक रहे प्रोडक्ट सीमित मात्रा में हैं। यह पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे।
1 रुपए वाली फ्लैश सेल के दौरान प्रोडक्ट खरीदने वालों का नाम वेबसाइट पर बताया जाएगा।
विक्रेता के पास यह अधिकार है कि वह किसी भी ऑर्डर को कैंसल कर सकता है।
फ्लैश सेल में मिलेंगे ये प्रोडक्ट

1 रुपए वाली सेल में आपको Redmi 4, Mi राउटर 3C, Redmi 4, Mi ब्लूटूथ मिनी स्पीकर, Mi स्टेफी स्टिक, Redmi 4A, Mi बैंड HRX एडिशन, Mi Capsule Earphones, Mi Wi-Fi Repeater, Mi Backpack और Mi VR Play जैसे प्रोडक्ट खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सेल के दौरान हर दिन 2 बजे और 6 बजे बीड टू विन (सिर्फ एप) की पेशकश होगी। वहीं, सेल के दौरान हर दिन 4 बजे Fastest Finger First का आयोजन किया जाएगा।