Shinco ने भारत में लॉन्च किया नया स्मार्ट TV, कीमत सिर्फ 7,999 रुपये

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Shinco ने भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी पेश किया है जिसका मॉडल नंबर SO328AS है। शिंको के इस स्मार्ट टीवी की कीमत महज 7,999 रुपये है। बता दें कि शिंको ने अपना यह सस्ता स्मार्ट टीवी अपनी वर्षगांठ पर बाजार में उतारा है।
स्मार्ट टीवी के साथ कंपनी ने टीवी के लिए UNIWALL यूजर इंटरफेस भी जारी किया है। शिंको के इस टीवी की बिक्री 29 सितंबर से अमेजन पर शुरू होने वाली सेल में होगी। शिंको का यह स्मार्ट टीवी मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ेंः 20,000 रुपये तक की कीमत में खरीद सकते हैं ये स्मार्ट TV, देखें लिस्ट
Shinco SO328AS स्मार्ट टीवी में A+ ग्रेड का पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। टीवी के स्क्रीन की साइज 32 इंच है। इसके अलावा टीवी में शानदार डिस्प्ले के लिए HRDP टेक्नोलॉजी दी गई है। शिंको के इस स्मार्ट टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है।
ये भी पढ़ेंः भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता 39 इंच का LED TV, 4K वीडियो भी चलेगा
इसके अलावा इसमें दो HDMI पोर्ट्स और दो USB पोर्ट्स दिए गए हैं। इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर और 20 वॉट का स्पीकर है। साथ ही इसमें 3.5एमएम का जैक भी है जिससे टीवी को किसी साउंडबार या स्पीकर से कनेक्ट किया जा सकता है। इस टीवी में कंपनी का नया UNIWALL मिलेगा जिसके साथ Hotstar, Zee5, Sony Liv, Voot, Sun NXT, Jio Cinema जैसे कई सारे एप्स मिलेंगे।
- Jio के इन कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान में मिलेगा रोजाना 1.5GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट
- 30 सितंबर से पहले आधार-पैन नहीं किया लिंक तो हो जाएगा रद्द, SMS से ऐसे करें लिंक
- Facebook ने दिमाग से मशीन को नियंत्रित करने वाला स्टार्टअप खरीदा, जानें कैसे करेगा काम
- Diwali With Mi Sale: एक रुपये में मिलेगा 23,999 रुपये वाला Redmi K20, जानें पूरे ऑफर्स