भारत में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता 39 इंच का LED TV, 4K वीडियो भी चलेगा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 13 Mar 2019 05:05 PM IST
SHINCO INDIA INTRODUCES SO4A 39 INCH FULL HD LED TV with 4K Video Support at Rs 13,990
Shinco 98 cm

    यदि आप भी कम कीमत में किसी बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की खोज में हैं तो शिंको इंडिया ने आपके लिए भारत में अपना नया एलईडी टीवी SO4A लॉन्च कर दिया है। शिंको इंडिया के इस टीवी में 39 इंच की डिस्प्ले है जो 4के वीडियो को भी सपोर्ट करती है। इस टीवी पर आप पबजी और एक्सबॉक्स जैसे गेम भी खेल सकते हैं। इस टीवी की बिक्री अमेजन इंडिया से हो रही है।

    Shinco 98 cm
    Shinco 98 cm

    इस टीवी में ए + ग्रेड का डिस्प्ले पैनल है। इसके अलावा इसमें 20W का स्पीकर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 2 यूएसबी और 2 एचडीएमआई पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट सेंसर द्वारा संचालित एनर्जी सेविंग फीचर भी मिलता है।

    Shinco 98 cm
    Shinco 98 cm

    इस टीवी की कीमत 13,990 रुपये है, हालांकि अमेजन पर यही टीवी 13,490 रुपये में मिल रहा है। टीवी के सेटअप के लिए आपको शिंको ऐप डाउनलोड करना होगा और इंस्टॉलेशन के लिए अनुरोध करना होगा।ये भी पढ़ेंः शिंको इंडिया ने लॉन्च किया 65 इंच का 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत व खासियत