Facebook ने दिमाग से मशीन को नियंत्रित करने वाला स्टार्टअप खरीदा, जानें कैसे करेगा काम

आज के समय में लोग सबसे ज्यादा कंप्यूटर, स्मार्टफोन और लेपटॉप जैसे गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन डिवाइस पर की-बोर्ड और टच स्क्रीन के जरिए काम किया जाता है। अगर हम आपसे कहें कि आप दिमाग और जेस्चर्स से स्मार्टफोन या लैपटॉप को कंट्रोल कर सकेंगे, तो आपको सुनकर थोड़ी हैरानी होगी। दरअसल, सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने दिमाग से नियंत्रित करने वाली मशीन के स्टार्टअप को खरीद लिया है।
फेसबुक के इस कदम से लोग जल्द ही दिमाग और जेस्चर्स के जरिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, अब सीटीआरएल-लैब्स फेसबुक की रियल्टी लैब्स हिस्सा बन गया है। फेसबुक के मुख्य अधिकारी एंड्रयू बोसवर्थ ने कहा है कि सीटीआरएल-लैब्स दिमाग से मशीन को कंट्रोल करने वाली तकनीक पर काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि हमें पता है कि डिवाइस और तकनीक के साथ काम करने के बहुत सारे तरीके हैं। बस हम उन तकनीकों का विकास करना चाहते हैं।
फेसबुक एक खास तकनीक से लेस वॉच का निर्माण करने जा रहा है, जिसको कलाई पर पहनने के बाद हाव-भाव से मशीनों को नियंत्रित किया जा सकेगा। यह घड़ी यूजर्स के दिमाग से हाथ की मांसपेशियों को भेजे जाने वाले संदेशों को इलेक्ट्रिक तरंगों में बदल देगी, जिससे यूजर्स किसी भी डिवाइस को कंट्रोल कर पाएंगे।
इसके अलावा इस टेक्नोलॉजी से जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जाएगा। बता दें कि फेसबुक की यह घड़ी यूजर की हर एक हरकत पर नजर बनाए रखेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी फोन, कंप्यूटर और लैपटॉप को बिना हाथ लगाए ही इस्तेमाल कर सकेंगे।
- DishTV लाने वाला है एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स, दोगुना हो जाएगा टीवी देखने का मजा
- मिस्ड कॉल पर भिड़ीं देश की दो अग्रणी दूरसंचार कंपनियां, एयरटेल ने इस 4जी कंपनी पर लगाया बड़ा आरोप
- Airtel के इस खास प्रीपेड प्लान के साथ मुफ्त मिलेगा चार लाख का इंश्योरेंस, जानें क्या है ऑफर
- Samsung ने दिग्गज टेक कंपनी Huawei का उड़ाया मजाक, जानें वजह