रिमोट में बैटरी हो गई लीक तो ऐसे करें फटाफट सफाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 22 Dec 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
How to Clean Battery Acid Leakage in a Remote all you need to know
How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : अमर उजाला

    कई बार किसी रिमोट में बैटरी लीक हो जाती है। ऐसे में रिमोट काम करना बंद कर देता है, हालांकि ठीक से सफाई करने के बाद रिमोट फिर से काम करने लगता है। बैटरी के लीक होने से एक सफेद परत बैटरी कंपार्टमेंट में जम जाती है, इसे साफ करना जरूरी है, वर्ना डिवाइस खराब भी हो सकता है। अब सवाल यह है कि रिमोट, फ्लैशलाइट, वायरलेस माउस या बच्चों के खिलौने में उसकी बैटरी लीक हो जाती है तो उसकी सफाई करने का सबसे बेस्ट तरीका क्या है।

    How to Clean Battery Acid Leakage
    How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : अमर उजाला

    किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

    • ग्लव्स, जो आपकी स्किन को बैट्री के केमिकल से जलने से बचाएंगे
    • सफाई करने के लिए कॉटन स्वैब, वाइट विनेगर या नींबू का रस
    • आइसोप्रोपिल एल्कोहल से आखिरी सफाई करेंगे तो नमी हट जाएगी
    • पेंसिल इरेजर, माइक्रोफाइबर कपड़े से कॉटन स्वैब के छोटे-मोटे रेशे हट जाएंगे।
    How to Clean Battery Acid Leakage
    How to Clean Battery Acid Leakage - फोटो : अमर उजाला

    कैसे करें रिमोट या बैटरी लीक होने वाली किसी डिवाइस की सफाई

    बैटरी डिस्चार्ज न सिर्फ डिवाइस खराब कर सकता है, यह शरीर के लिए भी हानिकारक है। इसे त्वचा और आंखों पर लगने से बचाना होगा, क्योंकि इससे हुआ नुकसान स्थायी हो सकता है। आंखों पर गॉगल्स लगाएं और ग्लव्स जरूर पहनें।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें