Vivo Y12s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10,000 रुपये से भी कम

वीवो इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन vivo Y12s को लॉन्च कर दिया है। vivo Y12s वाय सीरीज का नया मेंबर है। vivo Y12s में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ AI पावर सेविंग टेक्नोलॉजी दी गई है। vivo Y12s को दो कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही वीवो ने वाय सीरीज के तहत Vivo Y20A को लॉन्च किया गया है जिसकी बैटरी को लेकर 17 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा है।
Vivo Y12s की कीमत
Vivo Y12s को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 9,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू कलर वेरियंट में ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Vivo Y20A स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 17 घंटे का है दावा
Vivo Y12s के फीचर्स
Vivo Y12s में 6.51 इंच की हालो (Halo) फुलव्यू एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Vivo Y12s का कैमरा
कैमरे की बात करें तो वीवो की वाय सीरीज के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसके साथ AI का भी सपोर्ट है। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के लेंस मिलेंगे। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo Y12s की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है जो रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें जीपीएस, बायडू, 4जी, ब्लूटूथ 5.0 और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है। फोन में साइड माउंटेड यानी पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फोन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। इसे कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में तैयार किया गया है।
- WhatsApp की सफाई: प्राइवेट चैट रहेंगे सुरक्षित, बदलाव सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए
- CES 2021: LG के पहले रोलेबल स्मार्टफोन की दिखी झलक, QNED TV भी हुए लॉन्च
- Redmi K40 अगले महीने होगा लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर, कीमत का हुआ खुलासा
- iQoo 7 स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च, मिला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप