WhatsApp की सफाई: प्राइवेट चैट रहेंगे सुरक्षित, बदलाव सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 12 Jan 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Policy: WhatsApp Clarifies on Privacy Policy Update Amid Criticism Says No Effect on Individual Chats and calls
WhatsApp Policy: WhatsApp Clarifies on Privacy Policy - फोटो : अमर उजाला

    नई पॉलिसी को लेकर चहुंओर किरकिरी होने के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपनी सफाई दी है। WhatsApp ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर कहा है कि इससे दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ होने वाली निजी चैटिंग प्रभावित नहीं होगी। नई पॉलिसी सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। WhatsApp ने ट्वीट करते हुए कहा है कि यूजर्स के चैट पहले की तरह एंड-टू-एंड एंक्रिप्शन के साथ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    WhatsApp ने ट्वीट में कहा, "हम अफवाहों को शत प्रतिशत दूर करना चाहते हैं और साथ ही यह बताना चाहते हैं कि हम आपके निजी संदेशों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना जारी रखेंगे। प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट से आपके दोस्तों या परिवार के साथ किए गए संचार पर असर नहीं पड़ेगा।"

    विज्ञापन

    WhatsApp ने ट्वीट के साथ अपने ब्लॉग का भी लिंक शेयर किया है। नई पॉलिसी पर हो रहे विवाद को लेकर WhatsApp का कहना है कि यह सिर्फ बिजनेस अकाउंट के लिए है। निजी चैट पर इसका असर नहीं होगा। ब्लॉग में साफतौर पर लिखा गया है कि व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी फेसबुक यूजर्स के चैट को नहीं पढ़ेगी और ना ही यूजर्स की कॉन्टेक्ट लिस्ट फेसबुक के साथ शेयर की जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    1. WhatsApp आपके निजी मैसेज को नहीं पढ़ता है और ना ही कॉल को सुनता है और ना ही फेसबुक को ऐसा करने देता है।
    2. WhatsApp आपके मैसेज और कॉल की हिस्ट्री स्टोर नहीं करता है।
    3. WhatsApp आपके द्वारा शेयर की गई लोकेशन को नहीं देखता है और ना ही फेसबुक के साथ साझा करता है।
    4. WhatsApp आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट को फेसबुक के साथ साझा नहीं करता है।
    5. WhatsApp ग्रुप अभी भी पूरी तरह से प्राइवेट हैं।
    6. आप मैसेज को अपने आप डिलीट होने के लिए सेट कर सकते हैं।
    7. आप अपने WhatsApp डाटा को डाउनलोड कर सकते हैं।
    1. व्हाट्सएप का कहना है कि उसकी नई पॉलिसी से निजी चैट प्रभावित नहीं होंगे तो फिर सभी यूजर्स के लिए पॉलिसी अनिवार्य क्यों है?
    2. व्हाट्सएफ के मुताबिक सिर्फ बिजनेस अकाउंट के चैट को फेसबुक के साथ शेयर किया जाएगा तो क्या यह नियम बिजनेस टू बिजनेस और बिजनेस टू निजी दोनों प्रकार के अकाउंट पर लागू होगा।
    3. जब व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट से होने वाली चैटिंग को पढ़ेगा और फेसबुक के साथ साझा करेगा तो इस बात की क्या गारंटी है कि वह निजी चैट को नहीं पढ़ेगा, क्योंकि एक्सेस तो कंपनी ने पहले ही ले रखा है। यूजर्स को सेवा शर्तों को लेकर राजी भी किया गया है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें