सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी एस8 प्लस का नया वेरिएंट

amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Thu, 01 Jun 2017 07:01 PM IST
samsung launches galaxy s8 plus 6GB ram variant in india

    सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 प्लस का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट में कंपनी ने स्मार्टफोन के रैम और इनबिल्ट स्टोरेज में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चाइना और साउथ कोरिया में पहले ही लॉन्च कर दिया था। भारत में यह स्मार्टफोन 9 जून से उपलब्ध होगा।

    कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि गैलेक्सी एस8 प्लस के न्यू वेरिएंट को प्री ऑर्डर सैमसंग शॉप और फ्लिपकार्ट के जरिए 2 जून से कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी फोन की प्री बुकिंग पर 4,499 रुपये का वायरलेस चार्जर फ्री दे रही है। गैलेक्सी एस8 प्लस का नया वेरिएंट मिडनाइट ब्लैक कलर में ही उपलब्ध है।

    जानें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत

    सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी एस8 प्लस का नया वेरिएंट

    सैमसंग गैलेक्सी एस 8 प्लस के इस वेरिएंट में 6जीबी रैम 128 जीबी का स्टोरेज मौजूद है। स्मार्टफोन की कीमत 74,990 रुपये है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एमोल्ड डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    हैंडसेट की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन डुअल हाइब्रिक सिम सेट के साथ आता है, जिसमें आप एक समय में दो सिम कार्ट या एक सिम और एक माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को पावर देने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    और पढ़ें...