सावधान ! 10 में से 7 ऐप करते हैं आपका डाटा चोरी

स्मार्टफोन आज हर किसी की जिंदगी का कभी न अलग होने वाला हिस्सा बनते जा रहे हैं। स्मार्टफोन के साथ-साथ हम ऐप और गेम के भी आदि हो चुके हैं। स्मार्टफोन यूजर्स में से कुछ लोग ही ऐसे हैं जो इन ऐप की बारीकियों को जान पाते हैं या ध्यान देकर सावधान रह पाते हैं। जब कभी आप अपने स्मार्टफोन में कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं तो वह आपके कई प्रकार के ऐक्सेस की परमिशन मांगता है। हम इस शायद ही कभी इस बात पर ध्यान देते होंगे कि ऐप हमारे स्मार्टफोन के किन-किन चीजों का ऐक्सेस मांगता है। आइए आपको बताते हैं कि आपके स्मार्टफोन में मौजूद ये ऐप किस तरह से आपका डाटा लीक करते हैं और आपके लीक डाटा का क्या होता है।

ऐप आपके स्मार्टफोन से तमाम डाटा जैसे आपके कॉटैक्ट, लोकेशन, ब्राउजर हिस्ट्री आदि को किसी भी थर्ड पार्टी यूजर को दे सकता है। इसके लिए आप पहले ही उसे परमिशन दे चुके होते हैं। ऐप आपसे इंस्टॉल करने के टाइम पर ही इन फीचर्स का एक्सेस मांगता है।

ऐप खुद से ये डाटा कलेक्ट नहीं करता है। ज्यातादर ऐप कई प्रकार के फीचर और कोडिंग का इस्तेमाल करते हैं जो अन्य यूजर्स के होते हैं, इसे थर्ड पार्टी लाइब्रेरी कहते है। ये लाइब्रेरी डेवलपर्स को यूजर के सोशल मीडिया कनेक्ट होने में मदद करता है। साथ ही ऐड दिखाकर पैसे कमाने में भी मदद करता है।