Aircel फिर लाया 70GB डाटा वाला प्लान

amarujala.com - Presented By : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jun 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Aircel offers Unlimited Calls and 1GB Data Per Day for 70 Days at Rs 786 in Tamil Nadu
Aircel

    असम में नए प्लान लॉन्च करने के बाद एयरसेल ने अब तमिलनाडु सर्किल के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत 70 दिनों तक रोज 1 जीबी 3जी डाटा मिला और देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। एयरसेल ने यह प्लान रमजान के मौके पर लॉन्च किया है इसलिए इसका नाम 786 है।

    क्या है एयरसेल का 786 प्लान?

    Aircel
    Aircel

    सबसे पहले बता दें कि यह प्लान तमिलनाडु सर्किल के लिए है। इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 70 दिनों के लिए 70 जीबी 3जी डाटा मिलेगा। हालांकि इस प्लान में मैसेज फ्री नहीं हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले एयरसेल ने असम में 786 प्लान पेश किया था जिसमें 7 रुपये, 8 रुपये और 6 रुपये के प्लान शामिल हैं। 7 रुपये वाले प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकेगी। 8 रुपये वाले प्लान में 500 एमबी 3जी डाटा मिलेगा जिसकी वैधता 1 रात भर की होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं 6 रुपये वाले प्लान में एयरसेल के नेटवर्क पर एक रात के लिए अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और मैसेज भेजने की सुविधा होगी। इसके अलावा असम में एयरसेल के ग्राहक 50000 (टॉल फ्री) डायल करके अजमेर शरीफ दरगाह, कुरान का आयतें, शहरी और इफ्तार का समय लाइव सुन सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें